एक्सप्लोरर

फिलिस्तीन समस्या के मुद्दे पर पाक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के बयान ने खड़ा कर दिया विवाद, जानें क्या बोले

पाकिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने कहा कि फिलिस्तीन के मुद्दे पर राष्ट्रपति का एक राष्ट्र समाधान इस बारे में देश के ऐतिहासिक और सैद्धांतिक रुख के अनुरूप नहीं है.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने फिलिस्तीन की समस्या को लेकर देश की पूर्व निर्धारित नीति से हटते हुए 'एक राष्ट्र समाधान' की पेशकश कर विवाद खड़ा कर दिया है और कार्यवाहक सरकार ने उनके बयान से दूरी बनाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है. राष्ट्रपति कार्यालय ने फिलिस्तीन के मुद्दे पर एक राष्ट्र समाधान की वकालत करते हुए शुक्रवार को विवाद खड़ा कर दिया था. हालांकि, अल्वी के कार्यालय ने कुछ ही घंटों में बयान वापस ले लिया और नया बयान जारी किया.

राष्ट्रपति कार्यालय ने शुरू में बयान जारी कर बताया था कि अल्वी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ टेलीफोन पर बातचीत में एक राष्ट्र के समाधान का सुझाव दिया है. अल्वी की फिलिस्तीन के राष्ट्रपति से बातचीत का हवाला देते हुए विज्ञप्ति में कहा गया, 'अगर इजरायल को द्विराष्ट्र का समाधान स्वीकार्य नहीं है तो एक-राष्ट्र का समाधान ही एकमात्र रास्ता है जहां यहूदी, मुस्लिम और बड़ी संख्या में ईसाई एक साथ रहते हुए समान राजनीतिक अधिकारों का लाभ उठा सकते हैं.'

क्या बोले विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी?
ज्यादातर समाचार चैनलों ने राष्ट्रपति का बयान चलाया. यही बयान सरकारी एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान ने भी जारी किया. हालांकि, बाद में राष्ट्रपति कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति वापस ले ली और नया बयान जारी किया, जिसमें विवादित प्रस्ताव का कोई जिक्र नहीं था. मंगलवार (21 नवंबर) को कार्यवाहक विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने कहा कि फिलिस्तीन के मुद्दे पर राष्ट्रपति का एक राष्ट्र समाधान इस बारे में देश के ऐतिहासिक और सैद्धांतिक रुख के अनुरूप नहीं है.

राष्ट्रपति कार्यालय ने वापस ले लिया बयान
जलील अब्बास जिलानी ने सीनेट में कहा कि प्रेस विज्ञप्ति जारी करने से पहले राष्ट्रपति कार्यालय ने उनके मंत्रालय से कोई जानकारी नहीं मांगी थी. जिलानी ने कहा कि बयान जारी होने के तुरंत बाद उनके मंत्रालय को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने फिलिस्तीन के मुद्दे के लिए हमेशा ही द्विराष्ट्र के समाधान का सुझाव दिया है.

यह भी पढ़ें:-
क्या है नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें ईडी ने जब्त की 751 करोड़ की संपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
Explained: फ्रांस से लेकर पुर्तगाल और इटली तक, आखिर क्यों सुलग रहा है यूरोप
Explained: फ्रांस से लेकर पुर्तगाल और इटली तक, आखिर क्यों सुलग रहा है यूरोप

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?

Embed widget