एक्सप्लोरर

Pakistan Asim Munir: भारत में बजने वाले हैं सायरन! MHA का आदेश आते ही PAK आर्मी चीफ घबराए, बोले- पूरी ताकत से देंगे जवाब

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. पाकिस्तानी आर्मी जनरल असीम मुनीर ने इस बीच चेतावनी दी है.

Pakistan Army Chief Asim Munir: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने सोमवार (5 मई) को कहा कि उनका देश अपनी प्रतिष्ठा की रक्षा और लोगों की भलाई के लिए पूरी ताकत से जवाब देगा. सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जनरल मुनीर ने GHQ में 15वीं राष्ट्रीय कार्यशाला बलूचिस्तान के प्रतिभागियों के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की. असीम मुनीर की तरफ से ये बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम सीमा पर है. इसके पीछे की सबसे प्रमुख वजह पहलगाम आतंकी हमला है,  जिसमें पाकिस्तानी भूमिका सामने आई है. इसको लेकर युद्ध की भी संभावना भी जताई जा रही है.

बयान के अनुसार मुनीर ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान क्षेत्र में और उसके बाहर शांति चाहता है, लेकिन अगर पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन किया जाता है तो वह अपनी राष्ट्रीय प्रतिष्ठा की रक्षा और लोगों की भलाई के लिए पूरी ताकत से जवाब देगा. बयान के मुताबिक, सेना प्रमुख ने कहा कि आतंकवाद किसी धर्म, संप्रदाय या नस्ल को नहीं जानता और अटूट राष्ट्रीय एकता के साथ इसका मुकाबला किया जाना चाहिए.

भारत सरकार का कड़ा रुख
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया. इसके परिणामस्वरूप कई कूटनीतिक कदम उठाए गए, जिसमें राजनयिक संबंधों में कटौती, जल संधि को निलंबित करना और सीमा क्रॉसिंग बंद करना शामिल है. इसके अलावा, सरकार ने सशस्त्र बलों को फ्री हैंड दे दिया है, ताकि वे अपनी रणनीति और समयानुसार जवाबी कार्रवाई कर सकें. इस कड़े कदम से पड़ोसी मुल्क में हलचल पैदा हो गई और बौखलाहट में परमाणु हमले तक की धमकी दे रहा है.

पहलगाम आतंकी हमला
जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 6 लोगों की जान चली गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. इस अटैक ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. ये 2019 के पुलवामा हमले के बाद से यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है. इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी चुनौतियां अभी भी समाप्त नहीं हुई हैं.

7 मई मॉक ड्रिल का आयोजन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच कई राज्यों से सात मई को ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित करने को कहा है. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि ड्रिल के दौरान किए जाने वाले उपायों में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन और नागरिकों को किसी भी हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए सुरक्षा पहलुओं पर प्रशिक्षण देना शामिल है. अन्य उपायों में दुर्घटना की स्थिति में ‘ब्लैकआउट’ के उपाय, महत्वपूर्ण संयंत्रों और प्रतिष्ठानों की रक्षा और निकासी योजनाओं को अपडे करने और उनका पूर्वाभ्यास करने के प्रावधान शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
PM मोदी के कहने से टल गया परमाणु हमला! पोलैंड के मंत्री का बड़ा दावा, बोले- 'पुतिन ने मानी थी उनकी बात'
PM मोदी के कहने से टल गया परमाणु हमला! पोलैंड के मंत्री का बड़ा दावा, बोले- 'पुतिन ने मानी थी उनकी बात'

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: AI डेटा सेंटर की बढ़ती तलब! एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
AI से एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget