एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: 'हम भारत के लिए कुछ भी करने को तैयार,' पहलगाम हमले पर अब अमेरिका ने दिया PAK को साफ मैसेज

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने भारत को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूर्ण समर्थन देने की बात कही.

US Support India: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने भारत को बहुत महत्वपूर्ण साझेदार  ताया हैं. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. यह बयान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भीषण आतंकवादी हमला के बाद आया है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई. माइक जॉनसन ने कैपिटल हिल में कांग्रेस की ब्रीफिंग के दौरान कहा कि भारत हमारे लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण साझेदार है. उनका समर्थन करने की हर संभव कोशिश करेंगे.

माइक जॉनसन की ओर से दिया गया बयान भारत-अमेरिका के कूटनीतिक रिश्तों को नई मजबूती देता है, विशेषकर तब जब भारत दशकों से सीमा पार आतंकवाद का सामना कर रहा है.

ट्रंप प्रशासन की प्रतिक्रिया
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और भारत को समर्थन देने की बात दोहराई. 23 अप्रैल को राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. ट्रंप ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा कि भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक साथ खड़े हैं. यह एक जघन्य हमला था और इसके अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा. इस बयान से स्पष्ट होता है कि अमेरिका न केवल भावनात्मक रूप से बल्कि रणनीतिक रूप से भी भारत के साथ खड़ा है. ट्रंप प्रशासन की यह प्रतिक्रिया, भारत की आतंकवाद विरोधी नीतियों के प्रति उसकी सहानुभूति और समर्थन को दर्शाती है.

रुबियो और जयशंकर की बातचीत
30 अप्रैल को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को दोहराया. उन्होंने भारत को पाकिस्तान के साथ मिलकर क्षेत्र में तनाव कम करने और शांति बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया. टैमी ब्रूस, अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता ने एक बयान में कहा " विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पहलगाम में हुए भयानक आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपना दुख व्यक्त किया और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ सहयोग करने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि की."

व्यापार वार्ता और रणनीतिक साझेदारी की दिशा
माइक जॉनसन ने अपने भाषण में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता का भी उल्लेख किया और उम्मीद जताई कि यह अच्छी तरह से आगे बढ़ेगी. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि किसी ने मुझसे टैरिफ के बारे में नहीं पूछा, मुझे खुशी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फ्रांस चलते हैं', पेरिस में हुई हिंसा पर ट्रंप का तंज, जेडी वेंस ने क्या कहा?
'फ्रांस चलते हैं', पेरिस में हुई हिंसा पर ट्रंप का तंज, जेडी वेंस ने क्या कहा?
'इससे युद्ध नहीं रुकने वाला', रूस को लेकर ट्रंप के फैसले पर भड़के जेलेंस्की
'इससे युद्ध नहीं रुकने वाला', रूस को लेकर ट्रंप के फैसले पर भड़के जेलेंस्की
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
60 दिन का वक्त चाहते हैं ट्रंप? रूस से तेल खरीद की छूट पर क्या बोले रुबियो
60 दिन का वक्त चाहते हैं ट्रंप? रूस से तेल खरीद की छूट पर क्या बोले रुबियो

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget