एक्सप्लोरर

ओसामा बिन लादेन के बेटे ने 9/11 के प्लेन हाईजैकर की बेटी से रचाई शादी

ब्रिटिश अखबार 'द गार्डियन' ने ओसामा के परिवार के हवाले से खबर दी है कि मारे गये अलकायदा नेता के परिवार वालों ने हमजा की अत्ता की बेटी से शादी की है.

लंदन: आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन ने अमेरिका में घातक 9/11 आतंकी हमला करने वाले विमान के अपहरणकर्ताओं के अगुवा रहे मोहम्मद अत्ता की बेटी से शादी की है. एक मीडिया की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है. बता दें कि अलकायदा के प्रमुख रहे लादेन को अमेरिका ने मार गिराया था. ब्रिटिश अखबार 'द गार्डियन' ने ओसामा के परिवार के हवाले से खबर दी है कि मारे गये अलकायदा नेता के परिवार वालों ने हमजा की अत्ता की बेटी से शादी की है.

अत्ता मिस्र का नागरिक और अमेरिकी एयरलायंस फ्लाइट 11 का पायलट था. उसने सबसे पहले विमान अगवा किया और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के नार्थ टावर को निशाना बनाया था. इस घटना में विमान में सवार 92 लोग सहित करीब 1,600 लोग मारे गये थे. ओसामा के सौतेले भाई अहमद और हसन अल अत्तास के हवाले से खबर दी गई है कि हमजा अलकायदा में एक वरिष्ठ पद पर है और उसका लक्ष्य अपने पिता की मौत का बदला लेना रहा है. सात साल पहले पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी सेना ने ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था.

अमेरिकी नौसेना सील मई 2011 में ओसामा के एबटाबाद स्थित परिसर में घुसी और उसे (ओसामा) मार गिराया था. ओसामा वहां अपनी तीन पत्नियों के साथ रहता था. अमेरिकी हमले में हमजा का भाई खालिद भी मारा गया था. हमजा ओसामा की तीन जीवित पत्नियों में से एक खैरियाह सबर का बेटा है.

अहमद अल अत्तास ने बताया, हमने सुना है कि उसने(हमजा) मोहम्मद अता की बेटी से शादी कर ली है. उन्होंने बताया, हम आश्वस्त नहीं हैं कि वह कहां है, लेकिन वह अफगानिस्तान में हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget