एक्सप्लोरर

Omicron: ओमिक्रोन वेरिएंट के संक्रमण से बचने के लिए कैसा होना चाहिए फेस मास्क? एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

Omicron Variant: ओमिक्रोन से बचाव के लिए फेस मास्क की क्वालिटी अच्छी हो इस पर खास तौर से ध्यान देने की जरुरत है. एक्सपर्ट की राय में उच्च गुणवत्ता वाले N95 मास्क संक्रमण से बचाव में काफी कारगर हैं

Omicron Variant: भारत समेत दुनियाभर में ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ओमिक्रोन के संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन तो जरुरी है ही साथ ही फेस मास्क (Face Masks) भी जरुरी है. कोविड-19 से संक्रमण से बचाव में फेस मास्क काफी कारगर है और इसे पहनने को लेकर दुनिया के विशेषज्ञ भी जोर दे रहे हैं. हालांकि कोई भी मास्क पहनने से संक्रमण से बचाव नहीं हो सकता है. फेस मास्क की क्वालिटी अच्छी हो इस पर खास तौर से ध्यान देने की जरुरत है. एक्सपर्ट की राय में उच्च गुणवत्ता वाले N95 मास्क संक्रमण से बचाव में काफी कारगर हैं. 

ओमिक्रोन से बचाव के लिए कैसा मास्क पहनें?

अमेरिका में सार्वजनिक स्वास्थ्य आयुक्त मनीषा जुथानी (Manisha Juthani) का कहना है कि N95 मास्क बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि  Connecticut निवासी के लिए पर्याप्त संख्या में N95 मास्क वितरित किए जा रहे हैं. महामारी की शुरुआत में N95 मास्क सिर्फ मेडिकल कर्मी ही इस्तेमाल कर रहे थे क्योंकि उस वक्त इसकी आपूर्ति काफी कम थी. सिएटल (Seattle) के स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ओमिक्रोन वेरिएंट बेहद संक्रामक है ऐसे में बेहतर सुरक्षा के लिए फिटिंग और हाई क्वालिटी वाले फेस मास्क काफी जरुरी है.

N95 मास्क कितना कारगर?

ओमिक्रोन के बढ़ते प्रकोप के साथ गोल्ड स्टैंडर्ड वाले N95s (Gold Standard N95s) मास्क और चीनी निर्मित KN95 की मांग बढ़ गई है. दोनों तरह के मास्क ऑनलाइन उपलब्ध हैं. एक्सपर्ट की राय में पूरी तरह से चेहरे में फिट होने और 95 फीसदी एयर पार्टिकल छानने वाले मास्क बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं. मास्क को लेकर 
अमेरिका के सेंटर फार डिसीस कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने भी हाल में गाइडलाइंस जारी किया है. सीडीसी ने धोने योग्य, सांस लेने में आरामदायक और कई परतों से बने मास्क को पहनने की सलाह दी है.

फेस मास्क की क्वालिटी पर ध्यान जरुरी

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के प्रोफेसर ट्रिश ग्रीनहाल (Professor Trish Greenhalgh) का मानना है कि मास्क पहनना अच्छा भी हो सकता है या इसके खतरनाक परिणाम भी सामने आ सकते हैं और ये सबकुछ इस पर निर्भर करता है कि मास्क में किस तरह के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने कहा कि काफी संख्या में लोग मास्क को बस फैशन के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं उसकी क्वालिटी पर कोई ध्यान नहीं है. प्रोफेसर ट्रिश ग्रीनहाल (Professor Trish Greenhalgh) ने कहा कि डबल या ट्रिपल-लेयर मास्क अधिक प्रभावी हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

Omicron In US: अमेरिका में जनवरी के अंत तक Omicron के मामले पीक पर पहुंचने की आशंका, अमेरिकी राष्ट्रपति के मेडिकल सलाहकार का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget