एक्सप्लोरर

WHO ने दी बड़े संकट की चेतावनी, कहा- 23 देशों में फैल चुका है Corona का Omicron वैरिएंट, और बढ़ेंगे मामले

Omicron Coronavirus Variant: ट्रेडोस एडनॉम घेबियस ने कहा, WHO के 5-6 क्षेत्रों में से कम से कम 23 देशों में ओमिक्रोन के मामले पाए जा चुके हैं. इसके आंकड़े अभी और बढ़ेंगे.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ट्रेडोस एडनॉम घेबियस ने कहा कि 23 देशों में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि हो चुकी है. उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन वैरिएंट पर दुनियाभर के देशों की नजर है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'डब्ल्यूएचओ के 5-6 क्षेत्रों में से कम से कम 23 देशों में ओमिक्रोन के मामले पाए जा चुके हैं. इसके आंकड़े अभी और बढ़ेंगे. संगठन इसे काफी गंभीरता से ले रहा है.' 

उन्होंने कहा कि बाकी सभी देशों को भी इसे बेहद गंभीरता से लेना चाहिए. लेकिन ये वायरस हमें आश्चर्यचकित न कर दे. यही वायरस करता है और यह वही है जो यह वायरस करता रहेगा, जब तक हम इसे फैलते रहने देते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ट्रेडोस ने कहा कि संगठन लगातार ओमिक्रोन के बारे में मालूम कर रहा है. लेकिन ट्रांसमिशन पर इसके असर, इसकी गंभीरता और टेस्ट, वैक्सीन्स के इस पर असर के बारे में पता लगाना बाकी है.

 उन्होंने कहा कि कई डब्ल्यूएचओ के सलाहकार समूहों ने पिछले कुछ दिनों में बैठक की है ताकि सबूतों का परीक्षण किया जा सके और अध्ययन कर बाकी सवालों का जवाब हासिल किया जा सके. इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी के प्रमुख ने ओमिक्रोन वैरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए पिछले कुछ दिनों में देशों द्वारा उठाए गए उपायों की आलोचना की है. 

मंगलवार को बयान में डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल ने कहा कि वह बोत्सवाना और साउथ अफ्रीका में पाए गए इस नए वैरिएंट को लेकर बेहद चिंतित हैं. बता दें कि पिछले हफ्ते इस वैरिएंट के मिलने के बाद कई देशों ने साउथ अफ्रीकी देशों पर ट्रैवल बैन लगा दिया है. 

भारत में क्या है असर

भारत में बुधवार को विदेशों से आए 3476 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में 6 कोरोना संक्रमित पाए गए. इसके बाद उनके सैंपल को जीनोमिक सिक्वेंसिंग के लिए लैब में भेज दिया गया है. खास बात है कि यात्री "एट रिस्क" देशों से आए हैं. यानी उन देशों से जिसे रिस्क की कैटेगरी में रखा गया है और कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के केस सामने आए हैं. 

आधी रात से शाम 4 बजे तक कुल 11 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें "एट रिस्क" देशों से उतरीं. इनमें 3476 यात्री सवार थे. इन यात्रियों का जब आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया तो 6 यात्री पॉजिटिव पाए गए. 30 नवंबर को अपडेट सूची के अनुसार, जोखिम वाले (एट रिस्क) देशों में यूरोपीय देश, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इज़राइल हैं.

ये भी पढ़ें

Booster Dose: सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने बूस्टर डोज़ के लिए DCGI से मांगी मंज़ूरी

Farm Laws Repealed: रद्द हुए तीनों कृषि कानून, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने फिर शुरू किए रूस पर हमले, जेलेंस्की ने ट्रंप पर लगाया ये बड़ा आरोप
यूक्रेन ने फिर शुरू किए रूस पर हमले, जेलेंस्की ने ट्रंप पर लगाया ये बड़ा आरोप
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget