एक्सप्लोरर

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन का इलाज करने वाली नर्स ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

पिछले साल मार्च में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना से संक्रमित हो गए थे. उस दौरान जेनी मैक्गी नाम की महिला ने उनकी देखभाल की थी. लेकिन अब जेनी ने इस्तीफा दे दिया है.

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद आईसीयू में उनकी देखभाल करने वाली नर्स ने इस जानलेवा महामारी से निपटने के सरकार के तरीके की आलोचना करते हुए इस्तीफा दे दिया है. साथ ही उसने कहा कि नर्सों को वह ‘सम्मान’ और ‘तनख्वाह’ नहीं मिल रही है जिसकी वे हकदार हैं.

मूल रूप से न्यूजीलैंड की रहने वाली जेनी मैक्गी ने कहा कि इस महामारी से ब्रिटेन में 120,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई और यह उनके करियर का सबसे मुश्किल साल साबित हुआ है. उन्होंने ‘द ईयर ब्रिटेन स्टॉप्ड’ शीर्षक वाली चैनल 4 की डॉक्यूमेंट्री में कहा, ‘‘हमने अपनी जान झोंक दी और कड़ी मेहनत से काम किया तथा इस बारे में काफी बातें हुई कि कैसे हम सभी हीरो हैं. लेकिन साथ ही मुझे नहीं लगता कि मैं यह कर सकती हूं. मुझे नहीं पता कि मैं एनएचएस (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा) को कितना कुछ दे सकती हूं.’’

बीबीसी द्वारा बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मैक्गी के हवाले से कहा गया, ‘‘हमें सम्मान और अब तनख्वाह नहीं मिल रही है जिसके हम हकदार हैं. मैं इससे परेशान हो गई है इसलिए मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है.’’

सरकार ने इस साल एनएचएस कर्मियों के लिए एक प्रतिशत की वेतन बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव दिया है. मैक्गी ने कहा कि ‘‘कई नर्सों’’ का मानना है कि सरकार ने ‘‘बहुत प्रभावी कदम नहीं उठाए’’ और अनिश्चितता की स्थिति रही. यह कार्यक्रम 24 मई को प्रसारित होगा. ब्रिटेन में कोरोना वायरस से अभी तक 4,468,366 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 127,956 लोगों को जान गंवानी पड़ी. जॉनसन पिछले साल मार्च में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. यहां सेंट थॉमस अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने मैक्गी और एक नर्स लुइस पिटर्मा की उनकी देखभाल करने के लिए तारीफ की थी.

चीन को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा से मिली बधाई, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Nepal Flash Floods: नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में आई बाढ़ से तबाही, कितना नुकसान, कितने रेस्क्यू? जानें ताजा हालात
नेपाल में आई बाढ़ से तबाही, कितना नुकसान, कितने रेस्क्यू? जानें ताजा हालात
Explained: एयरपोर्ट से ऑयल रिफाइनरी तक! हूतियों से निपटना सऊदी अरब के लिए कितनी बड़ी चुनौती?
एयरपोर्ट से ऑयल रिफाइनरी तक! हूतियों से निपटना सऊदी के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget