एक्सप्लोरर

क्या युद्ध चाहता है उ.कोरिया? हाइड्रोजन बम परीक्षण के बाद दुनिया में मचा हड़कंप

हाइड्रोजन बम परमाणु बम से भी खतरनाक है. नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग पागलपन में इस हाइड्रोजन बम का इस्तेमाल कर सकता है और इसीलिए दुनिया दहशत में है. फिलहाल उसकी अमेरिका से ठनी हुई है.

सोल: नॉर्थ कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग की वजह से आज दुनिया में परमाणु बमों की लड़ाई का खतरा मंडरा रहा है. नॉर्थ कोरिया की ओर से हाइड्रोजन बम परीक्षण के बाद से दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है. इस पर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका ने कहा है कि खुद को परमाणु शक्ति के तौर पर पहचान पाने की कोशिश में नॉर्थ कोरिया युद्ध चाहता है. उ.कोरिया ने किया हाइड्रोजन बम का परीक्षण क्या दुनिया एक बार फिर विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? क्या नॉर्थ कोरिया का सनकी तानाशाह किम जोंग उन दुनिया को जंग की आग में झोंक देगा? किम जोंग ने तमाम चेतावनियों को नज़रअंदाज़ करके हाइड्रोजन बम का परीक्षण कर दिया है. जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी भरे लहज़े में कहा है कि नॉर्थ कोरिया अमेरिका के लिए लगातार खतरा बनता जा रहा है. क्या युद्ध चाहता है उ.कोरिया? हाइड्रोजन बम परीक्षण के बाद दुनिया में मचा हड़कंप 1945 को अमेरिका ने जापान के दो शहरों में गिराया था परमाणु बम 6 और 9 अगस्त 1945 को पूरी दुनिया ने देखा था कि परमाणु बम कितनी बड़ी तबाही मचा सकते हैं, जब अमेरिका ने जापान में हिरोशिमा और नागासाकी पर इन बमों को गिराया था. हिरोशिमा और नागासाकी में परमाणु बम की वजह से करीब सवा दो लाख लोगों की मौत हुई थी. परमाणु बमों की ये तबाही हमारी धरती पर पहली और आखिरी बार इन्हीं दोनों शहरों में देखी गयी. आज भी इन दोनों शहरों को लोग उसके रेडिएशन का दुष्प्रभाव झेल रहे हैं और अब नॉर्थ कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग की वजह से दुनिया एक बार फिर उसी खतरे की गिरफ्त में है. परमाणु बम से भी खतरनाक है हाइड्रोजन बम हाइड्रोजन बम परमाणु बम से भी खतरनाक है. नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग पागलपन में इस हाइड्रोजन बम का इस्तेमाल कर सकता है और इसीलिए दुनिया दहशत में है. फिलहाल उसकी अमेरिका से ठनी हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भी नॉर्थ कोरिया पर हमले की धमकी दे चुके हैं. नॉर्थ कोरिया के हाइड्रोजन बम के टेस्ट के बाद कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. पिछले परमाणु विस्फोट के मुकाबले ये विस्फोट 5 से 6 गुना ज्यादा ताकतवर था.  हाइड्रोजन बम को नॉर्थ कोरिया अपनी लंबी दूरी की मिसाइलों में फिट कर सकता है. नॉर्थ कोरिया का ये 6ठा न्यूक्लियर टेस्ट था. क्या युद्ध चाहता है उ.कोरिया? हाइड्रोजन बम परीक्षण के बाद दुनिया में मचा हड़कंप 2006 से ही परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहा है नॉर्थ कोरिया पिछले ही हफ्ते नॉर्थ कोरिया ने जापान के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल फायर किया था. यही नहीं इसी साल जुलाई में वो अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइलों का परीक्षण कर चुका है. नॉर्थ कोरिया 2006 से ही परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहा है. पिछले साल ही उसने ऐसे परमाणु बम का परीक्षण किया था जो 1945 में हिरोशिमा पर और नागासाकी पर गिराए गए बम जितना ताकतवर था. युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं अमेरिका और नॉर्थ कोरिया अब नॉर्थ कोरिया ने परमाणु बम से ज्यादा खतरनाक हाइड्रोजन बम बना लिया है. नॉर्थ कोरिया जैसे देश और किम जोंग उन जैसे तानाशाह के पास इस बम के होने का मतलब है पूरी दुनिया के लिए बड़ा खतरा और दुनिया को बखूबी पता है कि इस वक्त अमेरिका और नॉर्थ कोरिया युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं. नॉर्थ कोरिया के हाइड्रोजन बम के टेस्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट किया है, ट्रंप ने कहा है, ‘’ नॉर्थ कोरिया ने एक बड़ा न्यूक्लियर टेस्ट किया है, उनकी बातों और उनकी क्रियाएं अमेरिका के लिए लगातार खतरनाक होती जा रही हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget