एक्सप्लोरर

North Korea Weapons: समुद्र में 'दहशत' फैलाएगा उत्तर कोरिया, पानी में उतारी परमाणु हथियारों से लैस पनडुब्बी!

North Korea Nuclear Submarine: उत्तर कोरिया ने एक ऐसी पनडुब्बी को लॉन्च किया है, जो परमाणु ऊर्जा से चलती है. इसके परमाणु बम से भी लैस करने की बात कही गई है.

North Korea Submarine: उत्तर कोरिया ने अपने पहले 'टैक्टिकल न्यूक्लियर अटैक पनडुब्बी' को लॉन्च किया है. इस परमाणु शक्ति से चलने वाली पनडुब्बी को उत्तर कोरिया की नौसेना के उस बेड़े में शामिल किया है, जिसका काम कोरियाई प्रायद्वीप से लेकर जापान तक समुद्र पर निगरानी रखना है. पनडुब्बी को लेकर उत्तर कोरिया का कहना है कि ये एक नए अध्याय की शुरुआत है. उत्तर कोरिया ने इस पनडुब्बी को 'हीरो किम कुन ओक' नाम दिया है. 

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के मुताबिक, परमाणु शक्ति से चलने वाली पनडुब्बी को बड़े धूमधाम के साथ लॉन्च किया गया. इस मौके पर किम जोंग उन भी मौजूद रहे. किम ने इस मौके पर कहा कि पनडुब्बी को परमाणु हथियारों से लैस किया गया है. ये दुश्मन देशों के खिलाफ जवाबी हमला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. किम ने आदेश दिया है कि देश की सभी मध्यम आकार वाली पनडुब्बियों में परमाणु हथियार फिट किए जाएं. 

उत्तर कोरिया के पास कितनी पनडुब्बी?

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, पनडुब्बी एक्सपर्ट एचआई सटन ने कहा कि उत्तर कोरिया की नई पनडुब्बी सोवियत संघ की डिजाइन की गई रोमियो-क्लास पनडुब्बी पर आधारित लगती है. उत्तर कोरिया के पास कुल मिलाकर 64 से 86 पनडुब्बियां हैं, जिसमें से 20 रोमियो-क्लास पनडुब्बी हैं. सटन ने कहा कि पनडुब्बी में 10 मिसाइल लॉन्च ट्यूब हो सकते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि किम जोंग के देश ने बैलिस्टिक मिसाइल पर बहुत ज्यादा निवेश किया है. ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि ये बैलिस्टिक मिसाइल को परमाणु बम से लैस कर हमले करने में सक्षम हो. 

पनडुब्बी के कारगर होने पर उठे सवाल

दक्षिण कोरिया के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें पनडुब्बी के पूरी तरह से कारगर होने पर शक है. देश के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि ऐसा लगता है कि पनडुब्बियां सामान्य ऑपरेशन के काम की भी नहीं हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया कि उत्तर कोरिया को बढ़ा चढ़ाकर बताने की आदत भी है. अमेरिकी नौसेना के रिटायर्ड कैप्टन कार्ल शुस्टर ने कहा कि पनडुब्बी को पूरी तरह से ऑपरेशनल होने में शायद दो साल का वक्त लग जाए. उन्होंने बताया कि पनडुब्बी को इंस्टॉल करने और टेस्ट करने में 18 महीने लगते हैं. फिर समुद्र में ट्रायल्स और ट्रेनिंग में छह महीने लग जाते हैं. 

क्या धमकाने के लिए लॉन्च की पनडुब्बी? 

कार्ल शुस्टर का कहना है कि किम जोंग उन परमाणु शक्ति से चलने वाली इस पनडुब्बी के जरिए अमेरिका और जापान जैसे देशों को एक मैसेज देना चाहते हैं. किम इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि उनका न्यूक्लियर प्रोग्राम तैयार हो रहा है और वह जल्द ही चारों दिशाओं से हमला करने के काबिल होंगे. किम ने परमाणु हथियारों से पनडुब्बियों को लैस करने की जो बात कही है, उसे धमकी के तौर पर देखा जा सकता है. अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस और भारत भी परमाणु शक्ति से चलने वाली पनडुब्बियों का इस्तेमाल करते हैं. 

यह भी पढ़ें: किम जोंग उन की सीक्रेट ट्रेन किसी किले से नहीं कम, फुल बुलेटप्रूफ सहित खाने के लजीज व्यंजनों का रहता है इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
'यहां से चले चाओ...', इंग्लैंड में एक ग्रुप ने भारतीय छात्रों के साथ की अभद्रता
'यहां से चले चाओ...', इंग्लैंड में एक ग्रुप ने भारतीय छात्रों के साथ की अभद्रता
यूक्रेन ने फिर शुरू किए रूस पर हमले, जेलेंस्की ने ट्रंप पर लगाया ये बड़ा आरोप
यूक्रेन ने फिर शुरू किए रूस पर हमले, जेलेंस्की ने ट्रंप पर लगाया ये बड़ा आरोप
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget