एक्सप्लोरर

North Korea: बाज नहीं आ रहा है तानाशाह किम जोंग उन, परमाणु क्षमताओं को बढ़ाने के लिए अब उठाया ये बड़ा कदम

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने परमाणु क्षमताओं को बढ़ाने के लिए नए हथियारों के परीक्षण का अवलोकन किया है.

रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों को विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने परमाणु क्षमताओं को बढ़ाने के लिए नए हथियारों के परीक्षण का अवलोकन किया है. बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने देश की परमाणु क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से एक नए प्रकार के सामरिक निर्देशित हथियार के टेस्ट फायरिंग का जायजा लिया. उत्तर कोरिया की केसीएनए स्टेट न्यूज एजेंसी ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी है. केसीएनए के मुताबिक नए प्रकार की सामरिक निर्देशित हथियार प्रणाली अग्रिम पंक्ति की लंबी दूरी की आर्टिलरी यूनिट की मारक क्षमता में काफी सुधार करने की दिशा में काफी अहम है. जो देश की सामरिक संचालन में दक्षता बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

बाज नहीं आ रहा है किम जोंग उन

उत्तर कोरिया की स्टेट न्यूज एजेंसी केसीएनए ने यह नहीं बताया कि परीक्षण कब हुआ था लेकिन उत्तर का राज्य मीडिया आमतौर पर नेता किम जोंग उन की गतिविधियों पर एक दिन बाद रिपोर्ट करता है. उत्तर कोरिया की ओर से 2017 के बाद पहली बार अपनी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण फिर से शुरू करने के एक महीने से भी कम समय बाद नवीनतम प्रक्षेपण आया. सियोल और वाशिंगटन के अधिकारियों का यह भी कहना है कि ऐसे संकेत हैं कि यह जल्द ही परमाणु हथियारों का परीक्षण फिर से शुरू कर सकता है.

किम जोंग उन नहीं करता किसी की परवाह?

तानाशाह किम जोंग उन के नए अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिका ने हाल ही में रूस और उत्तर कोरिया में संस्थाओं और लोगों पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की थी. अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा था कि टारगेटेड व्यक्तियों और संगठनों पर उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम में संवेदनशील वस्तुओं को स्थानांतरित करने का आरोप है. अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से बयान में कहा गया था ये उपाय डीपीआरके की मिसाइल कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की क्षमता को बाधित करने के हमारे चल रहे प्रयासों का हिस्सा हैं. DPRK का मतलब उत्तर का आधिकारिक नाम जो डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया है.

ये भी पढ़ें:

रूस ने ब्रिटेन के पीएम जॉनसन पर लगाया बैन, 'स्टॉप लिस्ट' में इन 13 ब्रिटिश राजनेताओं को किया शामिल

Russia-Ukraine War: राजधानी कीव के पास मिले 900 से ज्यादा आम लोगों के शव, 95 फीसदी को मारी गई गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ब्रूसेल्स कंस्ट्रक्शन साइट पर लगी आग में कई लोगों की मौत, लापता लोगों की जारी तलाश
ब्रूसेल्स कंस्ट्रक्शन साइट पर लगी आग में कई लोगों की मौत, लापता लोगों की जारी तलाश
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
ईरान वॉर के बीच यूएई ने निकाला होर्मुज का जबरदस्त तोड़, 18 महीने में बनकर होगा तैयार, भारत को क्या फायदा?
ईरान वॉर के बीच UAE ने निकाला होर्मुज का तोड़, 18 महीने में बनकर होगा तैयार, भारत को क्या फायदा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं

Embed widget