एक्सप्लोरर

North Korea: बेकाबू हुआ तानाशाह किम जोंग उन, जापान के ऊपर से दाग दी मिसाइल, PM फुमिया किशिदा ने रोकी कई जगहों की ट्रेनें

North Korea: उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से प्रशांत महासागर में बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिससे जापान में हड़कंप मच गया.

North Korea Missile Test: उत्तर कोरिया ने अपने हथियारों के परीक्षण की श्रृंखला में एक मिसाइल जापान (Japan) के ऊपर से दाग दी. उत्तर कोरिया ने प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में जापान के ऊपर से इसे दागा. किम जोंग उन (Kim Jong-un) की इस हरकत से जापान में हड़कंप मच गया. जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida ) ने उत्तर कोरिया के इस मिसाइल टेस्ट की निंदा की है. जापान में अहतियातन कुछ इलाकों में ट्रेनों को रोक दिया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने 10 दिन में यह पांचवा बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किया है. ऐसी अटकलें हैं कि तानाशाह किम जोंग उन पांच साल में अपने पहले परमाणु परीक्षण के लिए कमर कस रहा है. 

उत्तरी जापान में लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर जाने के लिए कहा गया

उत्तर कोरियाई मिसाइल के बारे में जापानी तटरक्षक बल और दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने पता लगाया. इसके बाद उत्तरी जापान के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षित जगहों पर शरण ले लें. उत्तर-पूर्वी होक्काइडो और आओमोरी क्षेत्रों में ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है.

जापानी प्रधानमंत्री ने यह कहा

इससे पहले 2017 में उत्तर कोरिया ने ऐसी हरकत की थी जब उसने जापान के ऊपर से मिसाइल दागी थी. जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने उत्तर कोरिया के कदम को 'बर्बर' बताया.  योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने कड़ी प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी है. उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद जापान और दक्षिण कोरिया ने अपनी-अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई है.

22 मिनट हवा में रही मिसाइल

जापान के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने कहा कि मिसाइल ने लगभग 4,000 किलोमीटर तक उड़ान भरी और 1,000 किलोमीटर की ऊंचाई तक गई, जो कि लगभग 22 मिनट हवा में रहने के बाद प्रशांत महासागर में गिरी. इसे चीनी सीमा के पास से उत्तर से लॉन्च किया गया था.

दक्षिण कोरियाई सेना ने यह कहा

दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि उसने एक संदिग्ध मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का पता लगाया है जो आज सुबह लगभग 7:23 बजे जगंग प्रांत के मुप्योंग-री क्षेत्र से लॉन्च की गई और पूर्वी दिशा में जापान के ऊपर से गुजरी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्योंगयांग अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साझा सैन्य अभ्यासों के देखते हुए अपने बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों को आक्रमण के लिए एक पूर्वाभ्यास मानता है. अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने साझा अभ्यास में शनिवार (1 अक्टूबर) को सशस्त्र बल दिवस मनाते हुए अपने उन्नत हथियारों का अपना प्रदर्शन किया था.

ये भी पढ़ें

China-Pakistan: पाकिस्तान से गधों और कुत्तों को आयात करना चाहता है चीन, ये है मकसद

Burkina Faso: बुर्किना फासो में नौ महीने में दूसरी बार तख्तापलट, सुरक्षा की गारंटी मिलने पर राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर अमेरिका को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर US को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget