एक्सप्लोरर

देश के स्थापना दिवस पर 'सनकी' ने की है ये 'खतरनाक' अपील!

उत्तर कोरिया ने पिछले साल नौ सितंबर को ही पांचवां परमाणु परीक्षण किया था. उसने एक सप्ताह पहले ही छठा परीक्षण किया. इसके साथ ही दावा किया कि यह एक हाइड्रोजन बम था जो मिसाइल पर लगाया जा सकता है.

सोल: उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को नजरअंदाज करते हुए आज देश के स्थापना दिवस पर और परमाणु हथियारों का निर्माण करने की अपील की. वहीं दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि वह उत्तर कोरिया पर करीबी नजर बनाए हुए है. उसका यह बयान ऐसे समय में आया है जब अटकलें लगाई जा रही हैं कि उत्तर कोरिया अपने स्थापना दिवस पर एक और मिसाइल लॉन्च या एक दूसरा परमाणु परीक्षण कर सकता है. उत्तर कोरिया की स्थापना 1948 में हुई थी.

उत्तर कोरिया ने पिछले साल नौ सितंबर को ही पांचवां परमाणु परीक्षण किया था. उसने एक सप्ताह पहले ही छठा परीक्षण किया और दावा किया कि यह एक हाइड्रोजन बम था जो मिसाइल पर लगाया जा सकता है. इस कदम की वैश्विक स्तर पर निंदा हुई और उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंध और कड़े करने की अपील की गई. उत्तर कोरिया ने जुलाई में भी दो अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था.

समाचार पत्र ‘रोदोंग सिनमन’ ने ‘जूचे’ या आत्मनिर्भरता के राष्ट्रीय दर्शन का जिक्र करते हुए एक संपादकीय में कहा, ‘‘रक्षा तंत्र को पार्टी की ब्यूंगजिन नीति (एक ही समय में अर्थव्यवस्था और परमाणु हथियार विकसित करना) के साथ जूचे हथियारों का भी बड़ी संख्या में निर्माण करना चाहिए.’’ उत्तर कोरिया की सत्ताधारी पार्टी के मुखपत्र ने अमेरिका को रोके रखने के लिए दो आईसीबीएम परीक्षणों जैसी और चमत्कारी घटनाओं की मांग भी की.

रोदोंग सिनमन ने कहा कि अमेरिका जब तक उत्तर कोरिया के खिलाफ शत्रुतापूर्ण नीति पर टिका रहता है, वह अलग-इलग बनावटों और आकारों के तोहफे प्राप्त करता रहेगा. किम जोंग-उन ने खुद भी आईसीबीएम परीक्षणों को उत्तर कोरिया की ओर से अमेरिका को दिया तोहफा बताया था.

बहराल दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर कोरिया की तरफ से शनिवार को मिसाइल प्रक्षेपण या परमाणु परीक्षण किए जाने के कोई संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन उसने साथ ही चेताया कि उत्तर कोरिया किसी भी समय ऐसे मोबाइल लॉन्चर से बैलिस्टिक मिसाइल दाग सकता है जिन्हें आसानी से छुपाया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब से दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब से दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget