एक्सप्लोरर

नए साल में किम जोंग उन के इस कदम ने सभी को हैरान कर दिया है!

अगले हफ्ते ये तय हो जाएगा कि किम सच में बदल गया है या वो अब भी अमेरिका और दक्षिण कोरिया से बदला लेने की चाहत में कोई नया ताना-बाना बुन रहा है.

नई दिल्ली: उत्तर कोरिया का क्रूर तानाशाह किम जोंग उन अब दक्षिण कोरिया के साथ बातचीत की मेज पर बैठने को तैयार हो गया है. नए साल के भाषण में जिस किम ने दक्षिण कोरिया के साथ रिश्तों में सुधार के संकेत दिए थे. तानाशाह किम ने एक कदम आगे बढ़ते हुए दक्षिण कोरिया के बातचीत के न्यौते को स्वीकर कर लिया है.

दोनों देशों के बीच ये बातचीत पानमुनजोम गांव में होगी जो दोनों देशों के बॉर्डर पर बसा है. बातचीत अगले हफ्ते के शुरुआत में हो सकती है. एजेंडे में प्योंगचांग विंटर ओलंपिक और अंतर कोरियाई संबंधों में सुधार शामिल है. दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय ने मीटिंग की खबरों की पुष्टि की है. एकीकरण मंत्रालय उत्तर कोरिया के साथ संबंधों को देखता है.

इसी हफ्ते दोनों देशों के बीच दो सालों से ठप पड़ी हॉटलाइन सेवा को भी शुरु हुई है. विंटर ओलंपिक के बहाने ही सही लेकिन दोनों देशों के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलनी शुरु हो चुकी है. दक्षिण कोरिया ने विंटर ओलंपिक को कोरियाई प्रायद्वीप के लिए पीस ओलंपिक बताया था और उसी का नतीजा है कि दोनों देशों की अदावत में नरमी आई है.

दक्षिण कोरिया ने अमेरिका के साथ होने वाले अपने साझा युद्धाभ्यास को टाल दिया है. विंटर ओलंपिक तक दोनों देश युद्धाभ्यास नहीं करेंगे. आपको बता दें कि दक्षिण कोरिया में होने वाला पहला विंटर ओलंपिक 9 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित होगा.

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के युद्धाभ्यास को किम हमेशा से उत्तर कोरिया के खिलाफ जंग की तैयारी के तौर पर देखता था. किम ने दक्षिण कोरिया की तरफ दोस्ती का हाथ ज़रुर बढ़ाया है लेकिन अमेरिका के खिलाफ उसकी नीति और रणनीति अब भी जस की तस है.

इस बीच अमेरिका ने दोनों देशों की बातचीत का स्वागत किया है. लेकिन ये साफ कर दिया है कि नॉर्थ कोरिया के खिलाफ उसकी सख्ती कायम रहेगी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा था, ''दुनिया भर के विशेषज्ञ फेल हो गए लेकिन बातचीत नहीं हुई. क्या किसी को अब भी लगता है कि अगर मैं उत्तर कोरिया के खिलाफ सख्त नहीं होता तो ये बातचीत होती ? मूर्ख, लेकिन बातचीत अच्छी पहल है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget