एक्सप्लोरर

कोरोना के साथ अब नोरो वायरस का खतरा, ब्रिटेन में तेजी से बढ़ रहे मामले

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (CDC) एंड प्रिवेंशन ने बताया कि इस वायरस के संक्रमण से लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होती है. PHE ने इसे विंटर वोमेटिंग बग कहा है.

नई दिल्ली: कोरोना के साथ-साथ एक और नए वायरस का पता चला है. इस वायरस का नाम है नोरो. यह वायरस पिछले पांच हफ्तों से ब्रिटेन में तेजी से फैलते जा रहा है. पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के मुताबिक अब तक इस वायरस के ब्रिटेन में 154 केस मिल चुके हैं. ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से पांव पसार रहे नोरो वायरस को लेकर चिंता जताई है.

क्या है नोरो वायरस?
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (CDC) एंड प्रिवेंशन ने बताया कि इस वायरस के संक्रमण से लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होती है. PHE ने इसे विंटर वोमेटिंग बग कहा है. हालांकि CDC ने बताया कि इससे संक्रमित व्यक्ति तेजी से बहुत सारे पार्टिकल्स फैलाता है लेकिन उसमें से कुछ ही दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर पाता है.

कैसे फैलता है यह वायरस?
CDC ने बताया कि कोई व्यक्ति सीधे नोरो संक्रमण से पीड़ित मरीज के संपर्क में आने से इससे ग्रसित हो सकता है. इसके अलावा दूषित खाने, दूषित सतह को छूने और बिना हाथ धोए खाना खाने से भी यह संक्रमण फैलता है. जिस तरह से और सभी वायरस फैलते हैं ठीक उसी तरह से नोरो वायरस का भी प्रसार होता है.

क्या हैं इस वायरस के लक्षण?
इस वायरस के चपेट में आने वाले व्यक्ति को दस्त, उल्टी, चक्कर आना, पेट में तेज दर्द जैसी समस्या हो सकती है. इसके संक्रमण से आंतों और पेट में सूजन भी हो सकती है. इसके अलावा बुखार, सिर दर्द और बदन दर्द भी इसके लक्षण है. इस वायरस से संक्रमित लोगों को 12 से 48 घंटों में इसके लक्षण दिखने लगते हैं.

कैसे करें इस वायरस से उपचार?
नोरो वायरस के लिए अभी तक कोई दवा नहीं बनी है. हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति को उल्टी और दस्त की समस्या होती है. ऐसे में इससे शरीर में पानी की मात्रा काफी कम हो जाती है. ऐसे में इस वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा लिक्विड का सेवन करना चाहिए. इससे शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी. इसके अलावा अगर स्थिति नहीं सुधरती है तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह ले.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases: देश में 24 घंटे में 43 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस, 3 हफ्तों में सबसे ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'रूस को इसलिए छूट दी ताकि भारत...', अब क्या बोले मार्को रुबियो
'रूस को इसलिए छूट दी ताकि भारत...', अब क्या बोले मार्को रुबियो
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget