एक्सप्लोरर

PM की कुर्सी बनी पाकिस्तान की पनौती, इतिहास में आज तक कोई 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया

पाकिस्तान में टिक नहीं पाता है कोई प्रधानमंत्री. कभी सेना निगल लेती है तो राजनीति खा जाती है.

पाकिस्तान में इमरान खान भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए. तीन साल 228 दिन में ही उनकी कुर्सी चली गई. पाकिस्तान के इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ कि कोई प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा कर पाया हो. कभी कोई प्रधानमंत्री सदन में हार गया तो किसी को सेना ने हटा दिया. 

पाकिस्तान में आज तक कुल 30 प्रधानमंत्री रहे हैं जिसमें से 7 प्रधानमंत्री केयर टेकर रहे. यानी कुल 23 बार पाकिस्तान ने किसी को प्रधानमंत्री पद पर बैठाया है. लेकिन कोई भी अपने पांच साल पूरे नहीं कर पाया है. इसमें बड़ी वजह रही है सेना की राजनैतिक दखल की. यहां देखिए पूरी लिस्ट.

  • लियाकत अली खान 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बने थे. 4 साल 63 दिन बाद गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई.
  • जुल्फीकार अली भुट्टो पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में से एक रहे हैं. 3 साल 325 दिन बाद उन्हें सेना की बगावत के आरोप में फांसी पर चढ़ा दिया गया. 
  • 1988 में बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं. वह महज 1 साल 247 दिन पीएम रहीं. फिर 12 वोट से बेनजीर की सरकार गिर गई.
  • नवबंर 1990 में उनकी जगह आए पाकिस्तान मुस्लिम लीग के नेता नवाज शरीफ. लेकिन राजनैतिक उथल पुथल के चलते वो टिक पाए 2 साल 254 दिन.
  • अक्टूबर 1993 में हुए चुनावों में बेनजीर भुट्टो प्रधानमंत्री बनीं लेकिन इस बार टिक पाएं तीन साल 17 दिन. राष्ट्रपति ने उनकी सरकार को बर्खास्त कर दिया.
  • नवाज शरीफ की फरवरी 1997 में पूरे बहुमत के साथ वापसी हुई. इस बार उनकी सरकार चली सिर्फ 2 साल 237 दिन. सेनाध्यक्ष जनरल मुशर्रफ ने शरीफ की कुर्सी पलट दी.
  • इसके बाद पाकिस्तान में जनरल मुशर्रफ का राज चला. कभी मार्शल लॉ तो कभी राष्ट्रपति का चोला पहनकर. मुशर्रफ के दौर में भी कोई प्रधानमंत्री टिक नहीं पाया. मीर जफरुल्लाह खान जमाली एक साल 216 दिन पीएम रहे. चौधरी शुजात हुसैन 57 दिन रहे. शौकत अजीज 3 साल 79 दिन प्रधानमंत्री बने रहे.
  • दोबारा चुनाव हुए तो यूसुफ रजा गिलानी प्रधानमंत्री बने जिनके नाम पर सबसे ज्यादा दिन प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड है- 4 साल 86 दिन. गिलानी भी पांच साल पूरे नहीं कर पाए.
  • उनके बाद आए राजा परवेज अशरफ तो सिर्फ 275 दिन कुर्सी पर टिक पाए. 
  • 2013 में नवाज शरीफ की फिर वापसी हुई. लेकिन इस बार पनामा पेपर लीक में बात उलझ गई और उनकी कुर्सी 4 साल 53 दिन में चली गई. 

बची हुई अवधि सैयद काखन अंसारी ने पूरी की. यानी पिछले तीस साल में पाकिस्तान ने 12 प्रधानमंत्री देखे हैं. पाकिस्तान में इस राजनैतिक अस्थिरता की वजह है, भ्रष्टाचार और राजनैतिक विरोध. पाकिस्तान में अलग-अलग क्षेत्रों के अलग-अलग क्षत्रप हैं. अगर कोई नेता आगे बढ़ता है तो उसे पैर खींच कर गिराने में सेना हमेशा से आगे रहती है. इसी वजह से पाकिस्तान में पीएम होना पनौती बन गया है.

ये भी पढ़ें-
Pakistan: नवाज शरीफ बोले- इमरान खान ने संविधान का अपमान किया, सत्ता के नशे में कानून को रौंदा

इमरान खान के PM पद से हटने के बाद पत्नी बुशरा बीबी की सहेली ने छोड़ा पाकिस्तान, भ्रष्टाचार के हैं आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget