एक्सप्लोरर

अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले इस्तीफा देंगे इमरान खान? मिले ये संकेत

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानमंडलों में अपने निर्वाचित नेताओं के सामूहिक इस्तीफे पर विचार कर रही है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की किस्मत का फैसला कल को होने वाला है. शनिवार को संसद में खान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर वोटिंग होगी. इससे पहले इमरान खान के इस्तीफे के संकेत मिले हैं. इमरान खान आज देश को संबोधित करने वाले हैं.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आज इमरान खान ने पॉलिटिकल कमेटी के साथ बैठक की. इस कमेटी ने सामूहिक इस्तीफे का प्रस्ताव दिया. साथ ही एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इमरान खान की पार्टी राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानमंडलों में अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों के सामूहिक इस्तीफे पर विचार कर रही है. हालांकि इमरान खान कई दफे कह चुके हैं वह आखिर गेंद तक मुकाबला करेंगे. 

उन्होंने शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्वीट कर कहा था कि राष्ट्र के नाम मेरा यह संदेश है कि मैं हमेशा ही पाकिस्तान के लिए लड़ा हूं और आखिरी गेंद तक लड़ूंगा.

इससे पहले पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद ने कहा कि सत्ता पक्ष के सामूहिक इस्तीफे से मौजूदा राजनीतिक उथल-पुथल हल हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि मैं तीन महीने पहले से सुझाव दे रहा हूं. अपना इस्तीफा दे दो, विधानसभाओं को भंग कर दो, आपातकाल लागू करो, राज्यपाल शासन लागू करो. मैं सभी मामलों में सही था.

गृह मंत्री ने कहा, "मैं सामूहिक इस्तीफे के अपने फैसले पर कायम हूं. हमें सड़कों पर उतरना चाहिए और इन भाड़े के विपक्ष का पर्दाफाश करना होगा. वे पाकिस्तान की विदेश नीति पर से समझौता कर रहे हैं."

वहीं इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) ने घोषणा की है कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी, जिसके जरिये प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने के (नेशनल असेंबली के) डिप्टी स्पीकर के फैसले को रद्द कर दिया गया है. साथ ही संसद के निचले सदन को बहाल करने का आदेश दिया गया है. न्यायालय का यह ऐतिहासिक फैसला बृहस्पतिवार रात आया था. इमरान खान की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का फैसला लिया है. 

इमरान खान ने पिछले हफ्ते नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने से पहले सदन में बहुमत खो दिया था. खान को शनिवार को नेशनल असेंबली में शिकस्त मिलने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री खान को अपदस्थ करने के लिए विपक्षी दलों को 342 सदस्यीय सदन में 172 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है और उन्होंने जरूरी संख्या से अधिक सदस्यों का समर्थन पहले ही प्रदर्शित कर दिया है.

स्क्रिप्ट, डायरेक्शन और एक्शन... पाक के सियासी ड्रामे का जानें कौन है डायरेक्टर, क्या हो सकता है इमरान के खिलाफ एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget