एक्सप्लोरर

निर्मला सीतारमण ने कहा- भारत की 5जी टेक्नोलॉजी स्वदेशी, दूसरे देशों के साथ भी साझा के लिए तैयार

Nirmala Sitharaman: अमेरिका में एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत की 5G तकनीक पर बात की. उन्होंने कहा कि यह हमारा अपना उत्पाद है और हमें इस पर गर्व है.

5G Technology In India: देश में 5G सेवाएं (5G Service) शुरू हो चुकी हैं. कई राज्यों में लोग इसका लाभ उठा रहे हैं. देश में 5G सेवाओं के लॉन्च से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने प्रकाश डाला. गुरुवार को अमेरिका (America) के वाशिंगटन स्थित जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत में 5G तकनीक पूरी तरह से स्वदेशी है, जिसे कहीं और से आयात नहीं किया गया है और यह देश का अपना उत्पाद है. उन्होंने कहा, "कहानी अभी जनता तक नहीं पहुंची है. हमने अपने देश में जो 5G लॉन्च किया है, वह पूरी तरह से स्वदेशी है, स्टैंडअलोन है."

'भारत यह सर्विस दूसरे देशों को भी मुहैया करा सकता है'

उन्होंने कहा कि भारत अब अन्य देशों को 5जी तकनीक मुहैया करा सकता है, जो कोई भी इसे चाहता है. हमारा 5G कहीं और से आयात नहीं किया गया है और यह हमारा अपना उत्पाद है. इसका प्रसार बहुत तेजी से होता है. भारतीय वित्त मंत्री ने कहा कि 2024 के अंत तक देश के अधिकांश लोग इस तकनीक का लाभ उठा सकेंगे. हमें भारत की उपलब्धि पर बेहद गर्व है.

पीएम ने लॉन्च की 5G सेवाएं

गौरतलब है कि एक नए तकनीकी युग की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इस महीने 5G सेवाओं की शुरुआत की. इस ऐतिहासिक अवसर पर उद्योग जगत के लीडर्स ने अपने विचार व्यक्त किए. देश के तीन प्रमुख दूरसंचार ऑपरेटरों ने भारत में 5जी तकनीक की क्षमता दिखाने के लिए प्रधानमंत्री के सामने एक-एक यूज केस का प्रदर्शन किया.

'130 करोड़ भारतीयों को मिला अद्भुत उपहार'

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि शिखर सम्मेलन वैश्विक हो सकता है, लेकिन इसके प्रभाव और निर्देश स्थानीय हैं. उन्होंने कहा, "आज 130 करोड़ भारतीयों को देश से और देश के दूरसंचार उद्योग से 5G के रूप में एक अद्भुत उपहार मिल रहा है. 5G देश में एक नए युग के दरवाजे पर दस्तक है. मैं इसके लिए हर भारतीय को बधाई देता हूं."

'भारत ने रचा नया इतिहास'

5G लॉन्च के एक और संदेश पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "नया भारत केवल प्रौद्योगिकी का उपभोक्ता नहीं रहेगा, बल्कि भारत उस तकनीक के विकास और कार्यान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएगा.  प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 2जी, 3जी और 4जी प्रौद्योगिकियों के लिए अन्य देशों पर निर्भर है, लेकिन 5जी के साथ भारत ने एक नया इतिहास रच दिया है.

ये भी पढ़ें- बीजेपी के बाद अब 'मिशन हिमाचल' में जुटी कांग्रेस, प्रियंका की आज सोलन में रैली, जानें क्या है पार्टी के सामने 5 चुनौतियां

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड बैंक ने कहा- भारत ने गरीबों को लाभ पहुंचाने में डिजिटलीकरण का अच्छा लाभ उठाया, वैश्विक मंदी का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget