एक्सप्लोरर

Egypt Bus Accident: मिस्र में यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 22 लोगों की मौत

Egypt Accident: बस हाईवे से उतरकर उत्तरी डकहलिया क्षेत्र के आगा में मंसौरा नहर में जा गिरी. हादसे में 7 लोग घायल भी हुए हैं.

Egypt Bus Accident: उत्तरी मिस्र में शनिवार (12 नवंबर) को एक बस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई. मिस्र के उत्तरी दकाहलिया प्रांत में मिनीबस के नहर में गिर जाने से ये हादसा हुआ है जिसमें सात अन्य घायल भी हुए हैं. मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बस राजमार्ग से उतरकर उत्तरी डकहलिया क्षेत्र के आगा में मंसौरा नहर में जा गिरी. मंत्रालय ने कहा कि घटनास्थल पर कुल 18 एंबुलेंस भेजी गईं. घायलों को प्रांत के दो अस्पतालों में ले जाया गया.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्थानीय निवासियों को पुलिस को पानी से शव निकालने में मदद करते हुए दिखाया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि बस में 46 यात्री सवार थे, जिनमें छात्रों का एक समूह भी शामिल था. हताहतों में से ज्यादातर छात्र ही हैं. 

मरने वालों में बच्चे भी शामिल

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मरने वालों में छह महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद, सामाजिक एकजुटता मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना में जिन परिवारों के कमाई करने वाले सदस्य की मौत हुई है उन्हें 100,000 मिस्र पाउंड का मुआवजा दिया जाएगा, जबकि अन्य पीड़ितों के परिवारों को 25,000 पाउंड और घायलों को 5000 पाउंड मिलेंगे. 

मिस्र में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं

मंत्रालय ने कहा कि पीड़ितों के परिवारों और घायलों को सरकार के "तकफुल व करामा" कल्याण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा जो नकद सहायता, नौकरी सहायता और अन्य लाभ प्रदान करता है. मिस्र (Egypt) में सड़क दुर्घटनाएं आम हो गई हैं. यहां हर साल हजारों लोग सड़क हादसों में जान गंवा रहे हैं. पिछले महीने मिस्र के नील डेल्टा में एक मिनीबस और लॉरी की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई थी और नौ लोग घायल हो गए थे. मरने वालों में एक पूरा परिवार और तीन बहनें शामिल थीं. 

ये भी पढ़ें- 

Russia Ukraine War: तबाही मचाने के बाद खेरसॉन से वापस लौटी रूसी सेना, यूक्रेन ने कहा- हमें भरोसा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
Explained: फ्रांस से लेकर पुर्तगाल और इटली तक, आखिर क्यों सुलग रहा है यूरोप
Explained: फ्रांस से लेकर पुर्तगाल और इटली तक, आखिर क्यों सुलग रहा है यूरोप
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
'भारत-विरोधी ताकतें कभी...', लंदन के वीडियो को लेकर रिजिजू का कांग्रेस पर तंज
'भारत-विरोधी ताकतें कभी...', लंदन के वीडियो को लेकर रिजिजू का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget