एक्सप्लोरर

न्यूयॉर्क टेररिस्ट अटैक: 8 लोगों की मौत, आतंकी ने हमले से पहले लगाया 'अल्लाहु अकबर' का नारा, गिरफ्तार

यह हमला मंगलवार को हुआ जब शहर हैलोवीन का जश्न मना रहा था. 'बीबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल के पास ही सभी रास्तों पर अलग-अलग तरह की पोशाक पहने बच्चों की भीड़ थी.

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क के मैनहेटन में मंगलवार को एक आतंकी ने राहगीरों पर ट्रक चढ़ा दिया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई. इस हमले में 12 लोग घायल हो गए. पूरी दुनिया में इस घटना की निंदा हो रही है. हमले से पहले आतंकी ने अल्लाहु अकबर का नारा लगाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आतंकवादी घटना की निंदा की है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "न्यूयॉर्क में हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों और उनके परिजनों के साथ हैं."

यह हमला मंगलवार को हुआ जब शहर हैलोवीन का जश्न मना रहा था. 'बीबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल के पास ही सभी रास्तों पर अलग-अलग तरह की पोशाक पहने बच्चों की भीड़ थी. इससे कुछ ही दूरी पर ग्राउंड जीरो स्मारक स्थल है जो 2001 में हुए 9/11 हमले की याद दिलाता है. पुलिस को यह समझने में अधिक समय नहीं लगा कि शहर एक बार फिर आतंकवादी हमले का शिकार हुआ है.

'एफे' की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्यूनर्स आयर्स में विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया है कि इस घटना में मारे गए आठ लोगों में पांच अर्जेटीना के निवासी हैं. सफेद रंग के पिकअप ट्रक से इस घटना को अंजाम देने वाले 29 साल के शख्स को एक पुलिस अधिकारी ने गोली मारकर घायल कर दिया और उसके बाद गिरफ्तार कर लिया.

मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर का नाम सैफुल्लो हबीबुल्लाएविक सैपोव है. वह उज्बेकिस्तान से 2010 में अमेरिका आया और उसने फ्लोरिडा को अपना स्थायी निवास बना लिया. कानून प्रवर्तन के एक सूत्र ने सीबीएस न्यूज को बताया कि ट्रक में एक नोट मिला है जो आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के संदर्भ में है.

इसके अलावा एक वरिष्ठ कानून प्र्वतन अधिकारी ने भी दावा किया कि यह हमला आईएस के नाम पर किया गया. ट्रक में मिला नोट अंग्रेजी में है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉक के अधिकारियों ने कहा कि यह एक व्यक्ति की तरफ से किया गया हमला लग रहा है. इसके पीछे कोई बड़ी साजिश नहीं नजर आ रही है. लेकिन, अभी जांच चल रही है. अंतिम नतीजा जांच के बाद ही सामने आएगा.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर ट्वीट कर कहा, "न्यूयॉर्क सिटी में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं. ईश्वर और आपका देश आपके साथ है."

 

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्वीट कर कहा, "मिशेल और मैं न्यूयॉर्क हमले के पीड़ितों और उन सभी के बारे में सोच रहे हैं जो हमें सुरक्षित रखते हैं. न्यूयॉर्क के निवासी कठिन समय से गुजर रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 20 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 20 बच्चों की मौत
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget