एक्सप्लोरर

सीमा विवाद: योगी आदित्यनाथ के बयान पर तिलमिलाया नेपाल, कही ये बात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने प्रतिक्रिया दी है. नेपाल के साथ सीमा विवाद पर योगी आदित्यनाथ के बयान को नेपाल ने अपमान बताया है.

नई दिल्ली: नेपाल के साथ सीमा विवाद पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बीच  वार-पलटवार शुरू हो गया है. ओली  ने योगी आदित्यनाथ के बयान को अपमान करार दिया है. नेपाल के प्रधानमंत्री ने योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका बयान निंदनीय है. हाल ही में योगी ने नेपाल को चेतावनी देत हुए कहा था कि नेपाल को वह गलती नहीं दोहरानी चाहिए जो तिब्बत ने की थी. अपने देश की सीमाएं तय करने से पहले उसे नतीजों के बारे में भी सोच लेना चाहिए.

नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने कहा कि यह नेपाल की संप्रभुता को कम करने की कोशिश है. योगी ने कहा था कि भारत और नेपाल भले ही दो देश हों मगर नेपाल को यह याद रखना चाहिए कि दोनों की आत्मा एक ही है. दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को सीमा के बंधन में नहीं बांधा जा सकता. अब नेपाल के प्रधानमंत्री की योगी के इसी बयान पर प्रतिक्रिया दी है. केपी.शर्मा ओली ने बुधवार को नेपाली संसद के निचले सदन में कहा कि भारत ने "नकली" काली नदी को पेश करके देश के क्षेत्र पर दावा किया था  और वहां अपनी सेना तैनात की थी.  काली नदी भारत-नेपाल सीमा को परिभाषित करती है. उन्होंने कहा कि नेपाल कालापानी, लिपुलेख और लिंपिया धूरा को फिर से प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है, उन्होंने दावा किया कि भारत द्वारा अतिक्रमण किया गया था और नक्शों में इसका आंकड़ा है.  उन्होंने कहा कि पूरा देश इस मुद्दे पर एक है. ओली ने कहा कि भारत, सीमा पर बांधों का निर्माण कर रहा है जिसके परिणामस्वरूप नेपाल के कई क्षेत्रों का जलमग्न हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि आप कानून के अनुसार और एक अच्छे पड़ोसी के रूप में आप ऐसा नहीं कर सकते. उन्होंने काह कि हमने कई बार भारत को इस मुद्दे पर चेतावनी दी है, और हम इस तरह के किसी भी अन्यायपूर्ण व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे. काली नदी के तीन उदगम स्थल पर विवाद दरअसल, जिस काली नदी को सरहद बनाया गया उसे लेकर विवाद नहीं है, विवाद उसके तीन उदगम स्थलों से उपजा है. काली नदी जो मैदानी इलाकों में आकर शारदा के नाम से जानी जाती है उसके तीन उदगम स्थल है. काला पानी, लिंपिया धूरा और लिपुलेक. तीनों स्थानों से जो जल धाराएं निकली, इन तीनों के संगम स्थल से काली नदी का उदय होता है. नेपाल का दावा है कि लिंपिया धूरा और कालापानी उसका है लेकिन उस संधि में ऐसा कुछ नहीं है. ये सारे विवाद तब से ज़्यादा शुरू हुए जब पुष्प दहल कमल "प्रचंड" नेपाल के प्रधानमंत्री बने. उन्होंने तो नेपाल का एक नया नक्शा पेश किया और उत्तराखंड को नेपाल का हिस्सा दिखा दिया. उस समय काफी विवाद हुआ.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
सऊदी क्राउन प्रिंस ने घुमाया फोन तो बदला ट्रंप का मन! ईरान युद्ध पर यू-टर्न
सऊदी क्राउन प्रिंस ने घुमाया फोन तो बदला ट्रंप का मन! ईरान युद्ध पर यू-टर्न
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget