एक्सप्लोरर

Gen-Z प्रदर्शन में मारे गए लोगों का शहीदों की तरह होगा सम्मान, नेपाल की अंतरिम PM सुशीला कार्की का ऐलान

Nepal Gen-Z Protest: नेपाल की नवनियुक्त प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने जोर देकर कहा कि उनका प्रशासन सत्ता पर काबिज़ रहने के लिए नहीं, बल्कि देश को स्थिर करने के लिए बनाया गया है.

नेपाल की नवनियुक्त प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार (14 सितंबर, 2025) को घोषणा की है कि Gen Z के नेतृत्व में हुए आंदोलन में मारे गए लोगों को आधिकारिक तौर पर शहीद मानकर सम्मानित किया जाएगा. कार्यभार संभालने के बाद अपने पहले राष्ट्रीय संबोधन में कार्की ने ये घोषणा की. उन्होंने कहा कि उनकी अंतरिम सरकार पीड़ित परिवारों का समर्थन करेगी और युवाओं के बलिदान को मान्यता देगी.

उन्होंने कहा, "मुझे परिवारों के नुकसान से गहरा दुख हुआ है, खासकर उन परिवारों से जिन्होंने अपने स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चों को खोया है. जेनरेशन ज़ेड के प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों को शहीद घोषित किया जाएगा. उनके परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी और घायलों को भी सहायता दी जाएगी."  उन्होंने यह भी बताया कि मृतकों के शवों को उनके स्थानीय क्षेत्रों तक ले जाने के इच्छुक लोगों के लिए वाहनों की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है.

'मैं और मेरी टीम यहां सत्ता का स्वाद चखने नहीं आए'

73 वर्षीय पूर्व मुख्य न्यायाधीश और नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री कार्की ने जोर देकर कहा कि उनका प्रशासन सत्ता पर काबिज़ रहने के लिए नहीं, बल्कि एक अस्थिर संक्रमण काल के दौरान देश को स्थिर करने के लिए बनाया गया है. उन्होंने कहा, "मैं और मेरी टीम यहां सत्ता का स्वाद चखने नहीं आए हैं. हम 6 महीने से ज़्यादा नहीं रुकेंगे. हम नई संसद को ज़िम्मेदारी सौंप देंगे. आपके समर्थन के बिना हमें सफलता नहीं मिलेगी." 

8 सितंबर को काठमांडू से शुरू हुआ था विरोध

कार्की ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए नेपाल के राजनीतिक और आर्थिक संकटों से निपटने के लिए एकजुटता का आह्वान किया. बता दें कि 8 सितंबर को काठमांडू में विवादास्पद सोशल मीडिया प्रतिबंध के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए. नेपाल में भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी और असमानता के खिलाफ आयोजित विरोध देखते ही देखते हिंसक प्रदर्शन में कब तब्दील हो गया, पता ही नहीं चला.  

51 लोगों की हुई है मौत

Gen Z के आक्रामक रुख के चलते केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा. वो अभी नेपाली आर्मी के संरक्षण में काठमांडू स्थित शिवपुरी में रह रहे हैं. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़पों में कम से कम 51 लोग मारे गए और 1,300 से ज़्यादा घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें

'मैं शिव भक्त, सारा जहर निगल जाता हूं', घुसपैठियों से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक, असम में क्या-क्या बोले PM मोदी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK के रावलकोट में भारी तनाव की आशंका, डेढ़ लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए 4,000 रेंजर्स तैनात
PoK के रावलकोट में भारी तनाव की आशंका, डेढ़ लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए 4,000 रेंजर्स तैनात
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'सुनो तुम मुसलमान हो क्या?', जबाव सुनकर US में भारतीय शख्स के ऊपर 15 बार किया धारदार चाकू से वार
'सुनो तुम मुसलमान हो क्या?', जबाव सुनकर US में भारतीय शख्स के ऊपर 15 बार किया धारदार चाकू से वार
US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा कदम, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले शख्स को फांसी पर लटकाया
US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा कदम, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले शख्स को फांसी पर लटकाया

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget