एक्सप्लोरर

Nepal Citizenship Bill: नेपाल में नागरिकता कानून संशोधन में ऐसा क्या है जिससे भड़क सकता है चीन ?

Nepal Citizenship Amendment Act: नेपाल में नागरिकता कानून में एक विवादास्‍पद संशोधन को राष्‍ट्रपति के मंजूरी देने के बाद विवाद बढ़ गया है, दरअसल विपक्ष इस संशोधन के पक्ष में नहीं था.

Nepal: नेपाल के राष्‍ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने नागरिकता कानून में संशोधन वाले विधेयक को मंजूरी दे दी. इस बात की जानकारी राष्ट्रपति के कानूनी सलाहकार बाबूराम कुंवर ने मीडिया को दी. नेपाल में नए नागरिकता कानून में संशोधन की मंजूरी मिलने के बाद विवाद बढ़ गया है. आशंका है कि इस बिल को मंजूरी ,मिलने के बाद चीन भड़क सकता है , ऐसे में चीन और नेपाल के रिश्तों में खटास आ सकती है. 

इस कानून में संशोधन को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी. काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने संसद द्वारा दूसरी बार भेजे जाने के बावजूद इसे मंजूरी नहीं दी थी. हालांकि अब इसे मंजूरी मिल गई है. रिपोर्ट के अनुसार, बिल के पारित होने से उन 400,000 लोगों के लिए नागरिकता का रास्ता साफ हो गया है जो अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित हैं और अपने ही देश में स्टेटलेस हैं.

नए नागरिकता कानून के फायदे 

साल 2006 में नेपाल में राजशाही का पतन हुआ, जिसके बाद उसकी शासन प्रणाली में लोकतांत्रिक रूप से परिवर्तन के बाद वर्ष 2015 में एक संविधान लागू हुआ. इसके कारण संविधान लागू होने से पूर्व जन्म लेने वाले सभी नेपाली नागरिकों को प्राकृतिक नागरिकता मिल गई.लेकिन इनके बच्चों को नागरिकता नहीं मिल पाई. हाल के संशोधन के बाद जिन युवाओं को नेपाल की नागरिकता नहीं मिल पाई थी, उन्हें आसानी से अब नेपाल की नागरिकता मिल जाएगी. 

भारत को भी होगा लाभ 

कहा जाता है कि नेपाल और भारत के बीच बेटी-रोटी का संबंध है. भारत की बेटियों की शादी नेपाल में आम तौर पर होती है. हालांकि उन्हें नेपाल की नागरिकता के लिए सात साल इंतजार करना पड़ता थी. कानून में संशोधन के बाद यह नौबत नहीं आएगी.  यह मंजूरी ऐसे समय में दी गई है, जब नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍पकमल दहल ‘प्रचंड’ विदेश यात्रा के लिए भारत आये हुए थे. 

चीन संशोधन के पक्ष में क्यों नहीं था

चीन का कहना था कि इससे तिब्‍बती शरणार्थियों को नेपाली नागरिकता और संपत्ति का अधिकार दे सकता है. ऐसे में तिब्‍बती लोग भी नेपाल के नागरिक बन जाएंगे. गौरतलब है कि भारत के बाद .सबसे ज्यादा  तिब्‍बती शरणार्थी नेपाल में रहते हैं. इससे पहले पिछले साल 14 जुलाई को इस संशोधन को गतिरोध के बीच संसद में पारित कर दिया गया था. लेकिन तब तत्कालीन राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने इस बिल के संशोधन में मंजूरी नहीं दी थी.  

ये भी पढ़ें: Soviet Dam Blast: स्टालिन के नक्शे कदम पर पुतिन! वर्ल्ड वॉर 2 के तर्ज पर उड़ाया गया सोवियत युग का बांध, लाखों लोगों की जा सकती है जान, देंखे वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget