एक्सप्लोरर

नेताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पीएम ओली का इस्तीफा, सेना के हाथ कमान, कुछ ऐसे गुजरे नेपाल की बदनसीबी के 48 घंटे

Nepal Protest: नेपाल के लिए पिछले दो दिन बेहद भारी रहे. भारी बवाल के बीच सेना ने देश की कमान संभाल ली है. मौजूदा हालात को देखते हुए बॉर्डर पर भारतीय सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं.

नेपाल में भारी बवाल के दूसरे दिन मंगलवार (9 सितंबर) को भी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों के सरकारी इमारतों पर धावा बोलने और संसद भवन सहित कई शीर्ष नेताओं के घरों को आग के हवाले किए जाने के बीच, प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद देश में राजनीतिक संकट गहरा गया है. हालांकि अब देश की कमान सेना के हाथों में है. फिलहाल अंतरिम सरकार के लिए चेहरों की तलाश चल रही है. 

छात्रों के नेतृत्व में ‘जेन जी’ विरोध प्रदर्शन सोशल मीडिया पर सरकार के प्रतिबंध के खिलाफ शुरू हुआ था. यह एक बड़े अभियान में बदल गया, जिसमें कथित भ्रष्टाचार और आम लोगों के प्रति उदासीनता को लेकर ओली सरकार और देश के राजनीतिक अभिजात वर्ग की बढ़ती सार्वजनिक आलोचना प्रदर्शित हुई.

राष्ट्रपति पौडेल ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद क्या कहा

ओली के इस्तीफे के बाद भी, कर्फ्यू और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती का उल्लंघन करते हुए प्रदर्शनकारियों द्वारा आगजनी और हिंसा जारी रखे जाने के बीच, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शांति और राष्ट्रीय एकता की अपील की. पौडेल ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं प्रदर्शनकारी नागरिकों सहित सभी से देश की कठिन परिस्थितियों के शांतिपूर्ण समाधान में सहयोग करने का आग्रह करता हूं.’’

नेपाल के इतिहास में दर्ज हुए 48 घंटे

नेपाल में सोमवार (8 सितंबर) और मंगलवार (9 सितंबर) को जो हुआ, वह इतिहास में दर्ज हो गया. प्रदर्शनकारियों ने कई मंत्रियों को दौड़ा-दौड़कर पीटा. संसद भवन में आग लगा दी. यहां तक कि नेपाल की तीन बड़ी जेलों से कैदी भी भाग गए. प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू स्थित नक्खू जेल से पूर्व गृहमंत्री रवि लामीछाने को आजाद करवा दिया.

सोशल मीडिया पर लगे बैन को हटाने के बाद भी हुआ विरोध प्रदर्शन

नेपाली सेना ने संकट को सुलझाने के लिए शांति और बातचीत की अपील की है. हालांकि, सोशल मीडिया पर प्रतिबंध सोमवार देर रात हटा लिया गया था, लेकिन मंगलवार को विरोध प्रदर्शनों ने जोर पकड़ लिया तथा आंदोलन का केंद्र सोमवार को पुलिस कार्रवाई में कम से कम 19 लोगों की मौत पर जनाक्रोश और राजनीतिक अभिजात वर्ग के कथित भ्रष्टाचार एवं विलासितापूर्ण जीवनशैली के बड़े मुद्दों पर केंद्रित हो गया.

नेपाल के हालात देखते हुए उत्तराखंड सीमा पर हाई अलर्ट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में ताजा राजनीतिक हालात को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को राज्य के तीन सीमांत जिलों - चंपावत, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर के प्रशासन, पुलिस तथा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों के साथ एक बैठक की. मुख्यमंत्री आवास से रात में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए उच्चस्तरीय बैठक में धामी ने उत्तराखंड की नेपाल से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा को लेकर संपूर्ण स्थिति की समीक्षा की.

इनपुट - एजेंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather News: कहीं बारिश-बाढ़ तो कहीं झुलसा देने वाली गर्मी, दुनिया में बदलते मौसम के पैटर्न ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता
कहीं बारिश-बाढ़ तो कहीं झुलसा देने वाली गर्मी, दुनिया में बदलते मौसम के पैटर्न ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
वियतनाम बोट एक्सीडेंट में जान गंवाने वालों के शव लाए जाएंगे भारत, दूतावास ने क्या-क्या बताया?
वियतनाम बोट एक्सीडेंट में जान गंवाने वालों के शव लाए जाएंगे भारत, दूतावास ने क्या-क्या बताया?
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा

वीडियोज

Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget