एक्सप्लोरर

जिस DSP ने दिया था गोली चलाने का ऑर्डर, उसे Gen-Z आंदोलनकारियों ने पीट-पीटकर मार डाला

Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच हालात बेकाबू हो गए हैं. एक के बाद एक शीर्ष पदों पर आसीन नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. इनमें PM, राष्ट्रपति और गृह मंत्री जैसे पद शामिल हैं.

नेपाल में कथित भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भड़का विरोध-प्रदर्शन अब बेहद घातक रूप ले चुका है. खबर है कि उग्र प्रदर्शन के दौरान नेपाल में जिस डीएसपी ने प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया था, उसे ही आंदोलनकारियों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है. आंदोलनकारियों का मानना है कि डीएसपी ने ही फायरिंग का आदेश दिया था, जिसमें 19 लोगों की मौत हुई थी. प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद से ही नेपाल में हालात और बिगड़ते चले गए.

हिंसक प्रदर्शन में भारी नुकसान, दर्जनों लोग मरे और घायल
देशभर में जारी हिंसक प्रदर्शन ने हालात को और अधिक बिगाड़ दिया है. राजधानी काठमांडू और आसपास के क्षेत्रों में हुई झड़पों और आगजनी में अब तक 22 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 400 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में आग लगा दी, साथ ही प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल और गृहमंत्री के निजी आवास पर भी हमला कर तोड़फोड़ और आगजनी की.

पूर्व पीएम झालानाथ खनल के घर में आगजनी,पत्नी की मौत
राजधानी काठमांडू के दल्लू इलाके में पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनल के घर में आग लगा दी गई. आग लगने के समय झालानाथ खनल की पत्नी राज्यलक्ष्मी चित्रकार घर के अंदर थीं. वे गंभीर रूप से जल गईं और तुरंत कीर्तिपुर बर्न अस्पताल में भर्ती कराई गईं. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.  परिवार के अनुसार, राज्यलक्ष्मी चित्रकार की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी. उनके शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस चुके थे और फेफड़ों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा था.

भारत में नेपाल दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई गई
नेपाल में पिछले दो दिनों से जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच भारत सरकार ने दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास की सुरक्षा कड़ी कर दी है. नेपाल का दूतावास बाराखंभा रोड पर स्थित है. सुरक्षा में यह बढ़ोत्तरी खासतौर पर तब की गई है, जब नेपाल में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं और वहां राजनीतिक अस्थिरता बढ़ती जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget