एक्सप्लोरर

' भारत से हमारा रिश्ता सांस्कृतिक', अयोध्या में रामलला के दर्शन कर इस देश के विदेश मंत्री हुए गदगद

Nepal Latest News: श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी के मुताबिक प्रतिष्ठित मंदिर को बनाने में अबतक करीब 1100 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं.

Nepal Latest News: नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद ने रविवार (25 फरवरी 2024) को अयोध्या स्थित मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए. प्रसाद शनिवार (24 फरवरी 2024) को राजधानी दिल्ली से विशेष विमान के जरिए अयोध्या पहुंचे थे. रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने रविवार की सुबह मंदिर में रामलला के दर्शन किए.

सड़क मार्ग से नेपाल के लिए रवाना हुए नारायण प्रसाद

राम मंदिर में विशेष सेवा प्रार्थना में भाग लेने के बाद वह सड़क मार्ग से नेपाल के लिए रवाना हो गए. नेपाल के विदेश मंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'पशुपति नाथ और काशी विश्वनाथ के साथ जनकपुर और अयोध्या के बीच सांस्कृतिक संबंध बढ़ रहे हैं. सरकार दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक रिश्ते बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित कर रही है.'

नारायण प्रसाद ने राम मंदिर की जमकर सराहना की 

उन्होंने कहा, 'अयोध्या में राम मंदिर एक बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है और न केवल भारत और नेपाल सरकार के बीच बल्कि दोनों देशों के लोगों के बीच भी गहरे संबंध रहे हैं.'

प्रसाद ने मंदिर की मान्यता लोगों के साथ साझा की 
 
नारायण प्रसाद ने आगे कहा, 'मान्यता के अनुसार जनकपुर के मंदिर में श्री राम का विवाह माता जानकी से हुआ था. हमारे बीच का गहरा रिश्ता सांस्कृतिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है.' प्रसाद ने शनिवार की शाम प्रसिद्ध तीर्थस्थल हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और सरयू आरती में भी हिस्सा लिया.

2025 में पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा मंदिर 

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी के मुताबिक प्रतिष्ठित मंदिर को बनाने में अबतक करीब 1100 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं. मंदिर का निर्माण कार्य अभी भी जारी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक उम्मीद 2025 तक यह मंदिर पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा. इस दौरान करीब 300 करोड़ रुपए और खर्च हो सकते हैं.

 यह भी पढ़ें- Pakistan Election 2024: इमरान खान की पार्टी ने बदला पंजाब के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार, जानें किसके नाम का हुआ ऐलान

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget