एक्सप्लोरर

सुनीता विलियम्स को पृथ्वी पर लैंड कराकर बोला NASA- 'हमें अपनी टीम पर गर्व'

Sunita Williams Return: अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स करीब 9 महीने बाद धरती पर सफलतापूर्वक लौट आई हैं. इस मिशन में नासा के साथ एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Sunita Williams Return:अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, बुच विलमोर, नासा के निक हैग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव नौ महीने के लंबे मिशन के बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए हैं. स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान ने उन्हें सुरक्षित रूप से फ्लोरिडा के तट पर उतारा.

धरती पर लौटने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को एक अनोखा और अप्रत्याशित अनुभव हुआ. ड्रैगन कैप्सूल के समुद्र में उतरते ही डॉल्फिन्स ने उनका स्वागत किया. ये डॉल्फिन कैप्सूल के आसपास तैरती नजर आईं, जिससे यह क्षण लगभग जादुई बन गया. इस बीच नासा ने भी मिशन की सफलता को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है.

नासा ने जारी किया बयान 
  
नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की पुष्टि करते हुए आधिकारिक बयान जारी किया. नासा ने अपने बयान में कहा, 'हमें अपने टीम पर गर्व है. सफल लैंडिग से पूरी टीम खुश है.  हमारी मिशन पूरी तरह से सफल रहा. सब कुछ प्लान के अनुसार हुआ है. मिशन के लिये SPCAE X  का धन्यवाद.' नासा ने कहा कि सभी अंतरिक्ष यात्री स्वस्थ हैं और उन्हें निगरानी में रखा जाएगा. समुद्र से बाहर निकालने की प्रक्रिया को सराहते हुए नासा ने कोस्ट गार्ड टीम के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की.

स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने भी सफल वापसी पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि स्पेसएक्स और नासा की टीमों ने एक और सफल मिशन पूरा किया है. इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी और इस मिशन को प्राथमिकता देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार व्यक्त किया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई 

इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी चालक दल के सदस्यों की अंतरिक्ष में असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रशंसा की.रक्षा मंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, नासा के क्रू-9 की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी से प्रसन्न हूं! भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों वाले चालक दल ने अंतरिक्ष में मानव धीरज और दृढ़ता के इतिहास को फिर से लिखा है.

उन्होंने कहा, सुनीता विलियम्स की अविश्वसनीय यात्रा, अटूट समर्पण, दृढ़ता और संघर्ष की भावना दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करेगी. उनकी सुरक्षित वापसी अंतरिक्ष प्रेमियों और पूरी दुनिया के लिए जश्न का क्षण है. उनकी हिम्मत और उपलब्धियां हम सभी को गौरवान्वित करती हैं. उन्हें सुरक्षित रूप से धरती पर वापस लाने के लिए सभी हितधारकों को बधाई और बहुत-बहुत धन्यवाद.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget