एक्सप्लोरर

Nancy Pelosi Security: फील्ड एजेंट्स की कड़ी नजर, फाइटर एयरक्राफ्ट और ड्रोन की निगरानी... कुछ ऐसी है ताइवान में नैंसी पोलेसी की सिक्योरिटी

Nancy Pelosi Security: ताइवान पहुंचकर पेलोसी ने कहा कि हम यहां आपकी बात सुनने आए और आपसे सीखने आए हैं. हम इस बात के लिए आए हैं कि हम एक साथ कैसे आगे बढ़ सकते हैं.

Nancy Pelosi Taiwan Visit: अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) चीन (China) की भारी नाराजगी के बीच ताइवान (Taiwan) पहुंची हैं. पेलोसी की यात्रा से नाराज चीन ने कहा कि अमेरिका को इसका परिणाम भुगतना होगा. चीनी सरकार और चीनी सेना (PLA) अमेरिका को लगातार चेता रहा है. इस बीच न्यूज़ एजेंसी एएफपी ने ताइवान की सेना के हवाले से बताया है कि चीनी सेना के 21 विमान एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेश जोन में घुस आए. बताया जा रहा है कि इस दौरान चीन ने अपने KJ500 अवाक्स विमान और जेएफ16, जेएफ11, Y9 EW और Y8 ELINT विमानों को भी तैनात किया है. बता दें कि ताइवान को चीन अपना क्षेत्र बताता है. 

हम आपकी बात सुनने आए हैं - पेलोसी 
ताइवान पहुंचकर पेलोसी ने कहा कि हम यहां आपकी बात सुनने आए और आपसे सीखने आए हैं. हम इस बात के लिए आए हैं कि हम एक साथ कैसे आगे बढ़ सकते हैं. लेकिन चीन से मताम जोखिमों के बीच नैंसी पेलोसी अपने पूरे सुरक्षा घेरे में पहुंची हैं. विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेलोसी की सुरक्षा ऐसी है कि कोई परिंदा भी 'पर' नहीं मार सकता. तो आइए जानते हैं कि नैंसी पेलोसी की सुरक्षा व्यवस्था कैसी है.  

Taiwan News: चीन के आक्रामक रवैये के बीच ताइवान की राष्ट्रपति से मिलीं नैंसी पेलोसी, जानें क्या कहा

नैंसी पेलोसी का सुरक्षा घेरा

  • अमेरिका के 6 सीक्रेट सर्विस फील्ड एजेंट्स हर संभव खतरे पर पैनी नजर बनाए हुए हैं. 
  • ताइवान की मिलिट्री पुलिस टीम उनकी सुरक्षा में तैनात की गई है. 
  • ताइवान के F-16 एयरक्रॉफ्ट को तैनात कर दिया गया है. 
  • अमेरिका के 2 P-8A सर्विलांस एयरक्रॉफ्ट तैनात कर दिए गए हैं. 
  • यही नहीं अमेरिका के 2 RQ-1 प्रेडेटर ड्रोन भी नैंसी पेलोसी की सुरक्षा में 24 घंटे लगे हुए हैं. 
  • अमेरिका का मिलिट्री सैटेलाइट भी निगरानी कर रहा है. 

क्या बोलीं नैंसी पेलोसी?
ताइवान पहुंचने के बाद नैंसी पेलोसी ने कहा कि ताइवान यात्रा यहां के जीवंत लोकतंत्र का समर्थन करने के लिए अमेरिका की अटूट प्रतिबद्धता का सम्मान करती है. लोकतंत्र को हमारा समर्थन है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ताइवान के 23 मिलियन लोगों के साथ अमेरिका की एकजुटता आज पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुनिया निरंकुशता और लोकतंत्र के बीच एक विकल्प का सामना कर रही है.  

Nancy Pelosi Taiwan Visit: ड्रैगन की चेतावनी को दरकिनार कर ताइवान पहुंचीं नैंसी पेलोसी, बौखलाए चीन ने लिया ये एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
यमन: हूतियों ने किया अबतक का बड़ा हमला, जमीन पर बिखरे सैनिकों के शव
यमन: हूतियों ने किया अबतक का बड़ा हमला, जमीन पर बिखरे सैनिकों के शव
'अमेरिकी नागरिकों को खतरा', पश्चिम एशिया में तनाव के बीच US ने जारी की एडवाइजरी
'अमेरिकी नागरिकों को खतरा', पश्चिम एशिया में तनाव के बीच US ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget