एक्सप्लोरर

इमरान खान को पाकिस्तान के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने भेजा समन, सात अगस्त को पेश होने का दिया निर्देश

राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने पाकिस्तान तहरीक- ए- इंसाफ पार्टी के 65 वर्षीय प्रमुख को सात अगस्त को पेश होने के लिए समन भेजा है. एजेंसी हेलीकॉप्टरों के दुरूपयोग से खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय सरकार के खजाने को 21.7 लाख रुपये के नुकसान होने के संबंध में जांच कर रही है.

पेशावर: पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने को तैयार इमरान खान को सरकारी हेलीकॉप्टरों के दुरुपयोग के संबंध में देश के भ्रष्टाचार रोधी निकाय ने समन भेजा है. उन्हें सात अगस्त को पेश होने के लिए कहा गया है. हेलीकॉप्टरों के दुरूपयोग से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खजाने को 21.7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. इस संबंध में एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी.

राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने पाकिस्तान तहरीक- ए- इंसाफ पार्टी के 65 वर्षीय प्रमुख को सात अगस्त को पेश होने के लिए समन भेजा है. खैबर पख्तूनख्वा में साल 2013 से खान की पार्टी की प्रांतीय सरकार है. एनएबी 72 घंटे से अधिक समय तक सरकारी हेलीकॉप्टरों के दुरूपयोग से प्रांतीय सरकार के खजाने को 21.7 लाख रुपये के नुकसान होने के संबंध में जांच कर रही है.

एनएबी के एक अधिकारी ने बताया कि खान को सात अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और उनका बयान दर्ज किया जायेगा. खान ने कुछ भी गलत करने से इनकार करते हुए कहा कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है. खान को इससे पहले 18 जुलाई को समन भेजा गया था लेकिन वह चुनाव के कारण ब्यूरो के समक्ष पेश नहीं हुए थे. उनके वकील ने एक अपील दायर करते हुए एनएबी से मामले में आम चुनाव के बाद 'अच्छा हो कि सात अगस्त' की तारीख तय करने का अनुरोध किया था.

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उनकी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री परवेज खट्टक और चार वरिष्ठ नौकरशाह इस मामले में पहले ही अपना बयान दर्ज करा चुके हैं. खान की पार्टी 25 जुलाई को हुए चुनावों में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है. 65 वर्षीय नेता के 11 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है.

यह भी पढ़ें-

IN DEPTH: फोन में अपने आप सेव हो रहा है आधार का टोल फ्री नंबर, क्या साइबर अटैक हुआ है ?

बीजेपी के खिलाफ गठबंधन को मिली शक्ल, एसपी-बीएसपी और कांग्रेस में सैद्धांतिक सहमति बनी: सूत्र

मध्य प्रदेश: चुनाव मैदान में BJP नेताओं के ‘नामदार बेटे’, कांग्रेस बोली- अपने कुनबे में झांके BJP

NRC दावों के निपटारे पर सरकार ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, SOP बनाने में जुटा गृह मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget