एक्सप्लोरर

Myanmar Landslide: म्यांमार के एक खदान में भूस्खलन, 70 से अधिक लोग लापता

Myanmar Landslide: उत्तरी म्यांमार में एक जेड खदान में बुधवार को हुए भूस्खलन में कम से कम 70 लोग लापता बताए जा रहे हैं. भूस्खलन वाले इलाके में राहत और बचाव दल के सदस्य जुटे हुए हैं.

Myanmar Landslide: म्यांमार के एक खदान में भीषण हादसा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी म्यांमार में एक जेड खदान (Jade Mine) में बुधवार को हुए भूस्खलन में कम से कम 70 लोग लापता बताए जा रहे हैं. भूस्खलन वाले इलाके में राहत और बचाव दल के सदस्य जुटे हुए हैं. बचाव दल के एक सदस्य ने मीडिया को बताया कि सुबह चार बजे के आसपास भूस्खलन हुआ जिसमें करीब 70-100 लोग लापता हैं.
 
खदान में भूस्खलन से 70 से ज्यादा लोग लापता

भूस्खलन की वजह से कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक 25 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. करीब 200 बचावकर्मी राहत कार्य में जुटे हुए हैं. कुछ लोग नावों का इस्तेमाल करते हुए पास की एक झील में लापता लोगों को तलाश कर रहे हैं. खदान में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हालांकि अभी जानमाल के नुकसान के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है. 

बुधवार सुबह करीब 4 बजे भूस्खलन

काचिन नेटवर्क डेवलपमेंट फाउंडेशन (Kachin Network Development Foundation) के एक अधिकारी ने कहा कि काचिन राज्य (Kachin State) के हपाकांत इलाके (Hpakant Area) में भूस्खलन सुबह करीब 4 बजे हुआ और ऐसी आशंका थी कि करीब 80 लोग खनन कचरे से झील में बह गए. अधिकारी सुबह 7 बजे के आसपास घटनास्थल पर पहुंचे और तलाशी ले रहे हैं. हपाकांत का इलाका म्यांमार के जेड उद्योग का केंद्र बताया जाता है.
 
हर साल भूस्खलन से लोगों की जाती है जान

हपाकांत (Hpakant) की खराब विनियमित खदानों में घातक भूस्खलन और अन्य दुर्घटनाएं आम हैं. पिछले हफ्ते एक भूस्खलन के दौरान छह लोगों की मौत हो गई थी. जेड खदानों में काफी संख्या में प्रवासी मजदूर काम करते हैं. नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की की अपदस्थ सरकार ने 2016 में सत्ता संभालने के बाद उद्योग को लेकर कई वादे किए थे लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं. पिछले साल जुलाई में हपाकांत में एक झील में खनन कचरे के गिरने से 170 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से कई प्रवासी शामिल थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चौतरफा मुसीबतों से घिरा PAK! मंहगाई, विरोध प्रदर्शन के बाद अब सिंध में बिजली कटौती से बुरा हाल, कामकाज ठप
चौतरफा मुसीबतों से घिरा PAK! मंहगाई-विरोध प्रदर्शन के बाद अब सिंध में बिजली कटौती से बुरा हाल
बांग्लादेश का दोहरा चेहरा उजागर! भारत का विरोध करते हुए म्यांमार सीमा पर लगाएगा कटीले तारों का बाड़
बांग्लादेश का दोहरा चरित्र! भारत का विरोध, म्यांमार सीमा पर खुद लगाने जा रहा 108KM लंबा कटीले तारों का बाड़
‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान
‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget