एक्सप्लोरर

Myanmar Earthquake: भूकंप से तबाह हुआ म्यांमार, मृतकों की संख्या 1000 से ऊपर, जानिए ताजा हालात

म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप ने 1,002 लोगों की जान ले ली है और 2,376 लोग घायल हुए हैं. बचाव अभियान जारी है.

Myanmar Earthquake: म्यांमार में शुक्रवार (28 मार्च) को आए भूकंप ने तबाही मचा दी है. ताजा जानकारी के मुताबिक मरने वालों की संख्या 1000 को पार गई है. इस बात की जानकारी सत्तारूढ़ पार्टी जुंता ने दी है. उन्होंने शनिवार (29 मार्च) को बताया की भूकंप में अब तक  2,376 लोग घायल हो चुके हैं. यह शक्तिशाली भूकंप शुक्रवार (28 मार्च) की दोपहर को म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के पश्चिम में आया था. इसकी तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसका असर राजधानी नेपीताव सहित अन्य प्रमुख जगहों पर भी महसूस किया गया.

मांडले, जो म्यांमार का महत्वपूर्ण आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र है, इस भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित हुआ. राजधानी सहित कई इलाकों में भवनों के ढहने और इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबरें आ रही हैं. इस विनाशकारी भूकंप के बाद खोज और बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. हालांकि, अधिकारियों ने यह चेतावनी दी है कि मलबे के नीचे अब भी कई लोग फंसे हो सकते हैं. ऐसे में हताहतों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका है. बचाव दल और स्थानीय अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं कि जितना संभव हो सके लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके.

प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति
भूकंप ने म्यांमार के विभिन्न हिस्सों में तबाही मचाई है, विशेष रूप से मांडले क्षेत्र में. नेपीताव, म्यांमार की राजधानी, भी इस झटके से अछूती नहीं रही, जहां नागरिकों ने भूकंप के झटके महसूस किए. म्यांमार में आपातकालीन सेवाओं की कमी और सीमित संसाधनों के चलते प्रभावित लोगों को तुरंत राहत पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

भविष्य की चुनौतियां
इस आपदा ने न केवल लोगों के जीवन को तबाह किया है, बल्कि बुनियादी ढांचे को भी गंभीर नुकसान पहुंचाया है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में म्यांमार को राहत और पुनर्निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता की जरूरत होगी. जुंटा सरकार इस संकट का सामना करने के लिए अपने संसाधनों को जुटा रही है, लेकिन मलबे में दबे लोगों को निकालने और प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने की प्रक्रिया अभी जारी है. इस दौरान दुनिया भर के देश मदद के लिए आगे आ चुके हैं. भारत ने पहले ही 15 टन राहत सामग्री पहुंचा दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मदद की घोषणा की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget