एक्सप्लोरर

50 लोगों को ले जा रहा रूसी प्लेन हुआ क्रैश, बीच हवा में गायब होने के बाद मिला मलबा

Russian plane crash: रूस का एक पैसेंजर प्लेन गुरुवार (24 जुलाई) को गायब हो गया था. इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कनेक्शन कट गया. अब पता चला है कि अंगारा एयरलाइंस का यह प्लेन क्रैश हो गया है.

रूस का एक पैसेंजर प्लेन गुरुवार (24 जुलाई) को लापता हो गया था, लेकिन अब अपडेट मिला है कि प्लेन क्रैश हो गया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस यात्री विमान में 50 लोग सवार थे. अंगारा एयरलाइंस की फ्लाइट चीन की सीमा से लगे अमूर इलाके के टिंडा शहर की ओर जा रही थी, लेकिन बीच रास्ते में उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया. अब रूसी मीडिया ने दावा किया है कि प्लेन का मलबा मिला है.

रूसी न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस का An-24 पैसेंजर प्लेन टिंडा हवाई अड्डे पर लैंडिंग की कोशिश में था, लेकिन उसकी पहली कोशिश नाकाम रही. वह दूसरी कोशिश के लिए आसमान में चक्कर लगा रहा था और इसके बाद लापता हो गया. रीजनल गवर्नर वासिली ओरलोव ने कहा कि शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, विमान में पांच बच्चों सहित 43 यात्री और छह चालक दल के सदस्य सवार थे.

क्या पायलट की गलती की वजह क्रैश हुआ प्लेन

'इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पायलट की गलती की वजह से प्लेन क्रैश हुआ है. वह लैंडिंग के दूसरे प्रयास के दौरान खराब मौसम की वजह से स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं देख पाया और इसी वजह से हादसा हो गया.

करीब 50 साल पुराना था प्लेन

साइबेरिया में स्थित अंगारा एयरलाइंस का यह विमान करीब 50 साल पुराना बताया जा रहा है. इसके टेल नंबर से पता चला है कि यह 1976 में बना था. रेस्क्यू टीम हेलीकॉप्टर के जरिए विमान को खोज रही थी, तभी प्लेन के आगे का हिस्सा जमीन पर जलता हुआ दिखाई दिया. यह देख रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची.

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने प्लेन क्रैश पर दी अहम जानकारी

टिंडा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा है कि पायलट दूसरी बार लैडिंग की कोशिश कर रहा था. उसकी किसी तरह की गलती को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई है. अंगारा एयरलाइंस का यह प्लेन अचानक रडार से गायब हो गया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget