एक्सप्लोरर

Microsoft Server Down : क्या अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, कोई भी अछूता नहीं, दुनिया के कई विकसित देशों का हुआ बुरा हाल

Microsoft Server Down : माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में दिक्कत की वजह से बैंकिंग सर्विसेज, एयरलाइंस सर्विसेज, टेलीकम्यूनिकेशन, रेलवे, स्टॉक एक्सचेंज तक प्रभावित हो रहे हैं.

Microsoft Server Down : माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में आई दिक्कत ने किसी एक देश को नहीं बल्कि पूरी दुनिया को ठप कर दिया है. बैंकिंग सर्विसेज, एयरलाइंस सर्विसेज, टेलीकम्यूनिकेशन, रेलवे, स्टॉक एक्सचेंज, टीवी और रेडियो चैनल्स, ऑनलाइन स्टोर से लेकर हॉस्पिटल सेवा सहित 8 बड़े सेक्टर्स के काम को बड़ी हद तक प्रभावित किया है. अमेरिका हो या कनाडा, ऑस्ट्रेलिया हो या ब्रिटेन, कोई भी देश माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में आई दिक्कत से अछूता नहीं है. भारत भी बुरी तरह से प्रभावित है. 

आइए हम यहां जानते हैं कि किस देश में क्या क्या दिक्कतें अभी सामने आ चुकी हैं.

शेयर बाजार प्रभावित, उड़ानें रोकीं

ब्रिटेन : ब्रिटेन में सर्वर डाउन होने की वजह से एयरलाइंस, शेयर बाजार, बैंकिंग सुविधाएं तक प्रभावित हैं. यहां तक की लंदन का स्काई न्यूज चैनल का प्रसारण तक रुक गया है. ब्रिटेन में ट्रेन कंपनियों का ऑपरेशन रुकने की आशंका पैदा हो गई है. एक बड़ी ट्रेन कंपनी ने कहा कि बड़े स्तर पर आईटी की दिक्कतें आ रही हैं.इससे ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ सकता है.

इमरजेंसी सेवाओं पर भी पड़ रहा असर
अमेरिका : अमेरिका के अलास्का, एरिजोना, इंडियाना, मिनेसोटा, न्यू हैम्पशायर और ओहियो समेत कई राज्यों में 911 सेवाएं बाधित हुईं. यूनाइटेड, डेल्टा और अमेरिकन एयरलाइंस ने दुनियाभर में अपनी उड़ानों को रोक दिया है. इनकी जो भी फ्लाइट उड़ान में हैं, उन्हें छोड़कर कोई भी विमान फिलहाल उड़ान नहीं भरेगा. अमेरिका के अलास्का में आपातकालीन फोन सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा है. अलास्का की पुलिस ने फेसबुक पर पोस्ट किया है कि पूरे राज्य में इस फोन सेवा से जुड़े कॉल सेंटर में काम बंद हो गया है.

भारत में भी उड़ानें प्रभावित, शेयर बाजार पर असर
भारत : राजधानी दिल्ली में एयरपोर्ट प्रशासन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आईटी संकट की वजह से कुछ सेवाओं पर असर पड़ा है. दिल्ली एयरपोर्ट के मुताबिक, वह अपने संपर्क में हैं, ताकि यात्रियों की परेशानी को कम किया जा सके. वहीं, भारत में शेयर बाजार पर भी इसका थोड़ा असर देखने को मिला है. कई ब्रोकिंग फर्म में टेक्नीकल दिक्कतों के कारण लोग अपने शेयर खरीद बेच नहीं पा रहे हैं. एयरलाइन इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा, विस्तारा ने बताया कि उनकी बुकिंग, चेक-इन और फ्लाइट अपडेट सर्विस इस तकनीकी समस्या से प्रभावित हुई है.

ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में एयरपोर्ट पर लोगों लगी भीड़

ऑस्ट्रेलिया में एयरलाइंस, टेलीकम्युनिकेशन, बैंक और मीडिया संस्थानों के कंप्यूटर सिस्टम में खराबी होने के कारण उनकी सेवाएं बाधित हो गईं. न्यूज़ीलैंड के कुछ बैंकों ने कहा कि वे भी ऑफलाइन हैं. ऑस्ट्रेलियाई हवाई अड्डों पर ज्यादा दिक्कतें हैं. यहां लोगों की लंबी कतारें लग गई हैं. कुछ यात्री फंस गए हैं, क्योंकि ऑनलाइन चेक-इन सेवाएं और सेल्फ सर्विस को बंद कर दिया गया है. मेलबर्न में यात्रियों को चेक-इन के लिए एक घंटे से ज्यादा समय तक कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है.

जर्मनी में बर्लिन एयरपोर्ट ने शुक्रवार सुबह कहा कि तकनीकी खराबी के कारण चेक-इन में देरी होगी. समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि उड़ानें अगले दिन सुबह 10 बजे तक निलंबित कर दी गई हैं, लेकिन विस्तृत जानकारी नहीं दी. कनाडा में भी एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसल करने और बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की खबरें आई हैं.

ये भी पढ़ें : Microsoft Server Down : पलक झपकते ही दुनियाभर में बंद हुए न्यूज़ चैनल से लेकर कंप्यूटर तक, स्क्रीन नीली होते ही दुनिया कैसे हुई ठप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
डोनाल्ड ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुए हमले के दो साल पूरे, घटना के बारे में जानें क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?
ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुए हमले के हुए 2 साल, घटना पर जानें क्या बोले US प्रेसिडेंट
ईरान का 'आंख के बदले आंख' ऑपरेशन! खाड़ी देशों में US एयरबेस पर हमला, पैट्रियट एयर डिफेंस पूरी तरह तबाह
ईरान का 'आंख के बदले आंख' ऑपरेशन! खाड़ी देशों में US एयरबेस पर हमला, पैट्रियट एयर डिफेंस पूरी तरह तबाह
PoK Protest: PoK में नन्हे प्रदर्शनकारी बने आंदोलन की आवाज! स्कूल ड्रेस में सड़कों पर आए हजारों छात्र, आजादी के लगे नारे
PoK में नन्हे प्रदर्शनकारी बने आंदोलन की आवाज! स्कूल ड्रेस में सड़कों पर आए हजारों छात्र, आजादी के लगे नारे

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget