एक्सप्लोरर

माइक्रोसॉफ्ट ने जापान में कर्मचारियों को दी सप्ताह में तीन दिनों की छुट्टी, प्रोडक्टिविटी में हुआ बड़ा इजाफा

माइक्रोसॉफ्ट ने जापान में अपने कर्मचारियों को प्रायोगिक तौर पर इस साल अगस्त के महीने में सप्ताह में तीन छुट्टियां दी और चार दिन काम पर बुलाया. कंपनी के इस प्रयोग का जबरदस्त असर हुआ और कर्मचारियों के काम करने की शक्ति में 40 फीसदी की वृद्धि हुई.

टोक्यो: माइक्रोसॉफ्ट ने जापान में अपने कर्मचारियों पर एक अनूठा प्रयोग किया है. यहां कंपनी ने अपने कर्मचारियों को सप्ताह में सिर्फ चार दिन काम पर बुलाया और तीन दिनों की छुट्टी दी. कंपनी के इस प्रयोग के अविश्वसनीय नतीजे निकले और कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी में 40 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई. माइक्रोसॉफ्ट ने जापान में यह प्रयोग वर्क लाइफ च्वॉइस चैलेंज के तहत इस साल अगस्त के महीने में किया था. इस दौरान मीटिंग की अधिकतम अवधि घटाकर 30 मिनट कर दी गई थी और ऑनलाइन संवाद को बढ़ावा दिया गया था.

बड़ा बचत भी हुआ 

कंपनी के इस प्रयोग के अन्य फायदे भी सामने आए. इस दौरान बिजली खपत में 23 फीसदी की कमी आई और पेपर प्रिटिंग में 59 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. ये आंकड़े पिछले और इस साल के अगस्त महीने के बीच तुलना कर निकाले गए हैं. कंपनी के इस प्रयोग के खत्म होने के बाद जब कर्मचारियों से बात की गई तो 92 फीसदी ने इसे लेकर उत्साह व्यक्त किया. इस सफल प्रयोग के बाद माइक्रोसॉफ्ट सर्दी के दिनों में फिर से इसी तरह का एक प्रयोग स्टार्ट कर सकती है लेकिन इसमें तीन दिन का स्पेशल लीव मिलने की संभावना नहीं है.

जापान में काफी काम करते हैं कर्मचारी 

बता दें कि जापान में कर्मचारी काफी अधिक देर तक काम करते हैं. साल 2017 के एक सर्वे के मुताबिक जापान की एक चौथाई कंपनी में ऐसे कर्मचारी हैं जिन्हें महीने में 80 घंटे से अधिक का ओवरटाइम बिना किसी अतिरिक्त पैसे के करना पड़ता है.

वहीं, आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट जहां सप्ताह में चार दिन काम का प्रयोग कर रही है चीन की कंपनी अलीबाबा के को-फाउंडर जैक मा कर्मचारियों को दिन में 12 घंटे काम करने की सलाह दे चुके हैं. इस साल अप्रैल के महीने में उन्होंने '996' का एक पैटर्न दिया था जिसका मतलब था सप्ताह में 6 दिन सुबह 9 बजे से रात के 9 बजे तक काम.

यह भी पढ़ें-

RCEP समझौते पर दस्तखत से इंकार कर मोदी सरकार ने साधे कई निशाने, जानें- क्या हैं इसके अर्थ

इमरान खान के इस्तीफे की मोहलत खत्म, अब प्रदर्शनकारियों ने दी पूरा पाकिस्तान बंद करने की धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget