एक्सप्लोरर

Bill Gates Corona Positive: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को हुआ कोरोना, ले चुके हैं बूस्टर डोज

Bill Gates Covid-19:माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स को भी कोरोना हो गया है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है. फिलहाल वो आइसोलेट हैं और सुरक्षित महसूस कर रहे रहे हैं.

Microsoft Co-Founder: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने मंगलवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने आप को आइसोलेशन में रखा हुआ है. बिल गेट्स ने ट्विटर पर ये जानकारी दी और कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ होने तक आइसोलेट रहेंगे. गेट्स ने लिखा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने कोविड-19 रोधी टीके की ‘बूस्टर’ खुराक भी ले ली है और बेहतर चिकित्सकीय सेवा का लाभ उठा सकता हूं.

गरीब देशों में वैक्सीन पहुंचाने का काम कर रहे हैं बिल गेट्स

सिएटल स्थित ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ दुनिया का सबसे प्रभावशाली निजी फाउंडेशन है, जिसके पास लगभग 65 अरब डॉलर की निधि है. मेलिंडा गेट्स, बिल की पूर्व पत्नी हैं. बिल गेट्स महामारी को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के समर्थक रहे हैं. गरीब देशों में वैक्सीन और दवाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम वो इस संस्था के द्वारा कर रहे हैं. बिल गेट्स वैश्विक महामारी से निपटने के उपायों, खासकर गरीब देशों तक टीकों और दवाओं की पहुंच के मुखर समर्थक रहे हैं. गेट्स फाउंडेशन ने अक्टूबर में कहा था कि वह दवा कम्पनी ‘मर्क’ की एंटीवायरल कोविड-19 गोली की जेनेरिक दवाओं को कम आय वाले देशों तक पहुंचाने के लिए 12 करोड़ डॉलर खर्च करेंगे.

गेट्स ने कहा कि गेट्स फाउंडेशन की टीमें 2 साल बाद आज पहली बार एक साथ इकट्ठे हो रहे हैं, और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे सभी को देखने और उनकी कड़ी मेहनत के लिए उन्हें धन्यवाद देने का मौके मिलेगा. हम भागीदारों के साथ काम करना जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि हममें से किसी को भी फिर से महामारी से नहीं जूझना पड़े.

बिल गेट्स ने भविष्य की महामारी को लेकर जताई चिंता

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच घोषणा की गई कि CEPI दान की गई राशि का उपयोग कोविड संक्रमण के खिलाफ लड़ाई के लिए किया जाएगा. साथ ही संस्था भविष्य में आनेवाली महामारियों को लेकर भी तैयारी करेगी. बिल गेट्स ने कहा कि पूरी दुनिया तेजी से फैल रहे वायरस की चुनौती से निपटने की कोशिश कर रही है. बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि टीकों की वजह से बहुत लोगों की जान बची है और बहुत जल्दी इसके संक्रमण से बाहर निकल गए. उन्होंने ये भी कहा कि विकासशील देशों को उतनी जल्दी वैक्सीन की मात्रा नहीं मिली जितनी हम चाहते थे.

ये भी पढ़ें: Covid-19: बिल गेट्स बोले- भविष्य की दूसरी महामारी के लिए भी रहें तैयार

ये भी पढ़ें: बिल गेट्स के साथ इमरान खान के लंच में खाली कुर्सी पर सस्पेंस, सुलझ गया तस्वीर का रहस्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget