एक्सप्लोरर

मैक्सिको में सदी के सबसे बड़े भूकंप की वजह से कम से कम 40 लोगों की मौत

जुचितान दे जारागोजा: मैक्सिको में आए सदी के सबसे शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 40 लोगों की जान चली गई. 8.2 तीव्रता का यह भूकंप प्रशांत क्षेत्र के तटीय हिस्से में आया जिससे कई इमारतें धराशायी हो गईं और घबराए हुए लोग सड़कों पर आ गए.

मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो ने 8.2 की तीव्रता वाले भूकंप को देश में शताब्दी के सबसे बड़े ज़लज़लों में से एक बताया है.

मैक्सिको में सदी के सबसे बड़े भूकंप की वजह से कम से कम 40 लोगों की मौत

मैक्सिको के कृषि सचिव जोस कालजाडे ने कहा कि ओक्साका प्रांत में 25 लोग मारे गए.

दक्षिणीपूर्वी प्रशांत तटीय राज्य ओक्साका और चियापास भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं जहां 17 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है.

अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है.

टीवी न्यूज चैनल मिलेनियो को आपातकालीन आपदा एजेंसी के महानिदेशक ल्यूस फेलिप प्यूंटे ने बताया, “मकान ढहे हैं और उसके मलबे में लोग दबे हुए हैं.” मैक्सिको की भूकंप संबंधी सेवा ने कहा कि भूकंप दक्षिणी चियापास राज्य के तटीय शहर तोनाला से करीब 100 किलोमीटर दूर प्रशांत सागर के अपतटीय इलाके में तकरीबन रात 11 बजकर 49 मिनट पर आया.

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 8.1 बताई है जिसका केन्द्र जमीन से 69.7 किलोमीटर गहराई पर था . इतनी तीव्रता का भूकंप 1985 में आया था जिसमें मैक्सिको सिटी में 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. यह देश में आया सबसे तबाही मचाने वाला भूकंप था.

मैक्सिको में सदी के सबसे बड़े भूकंप की वजह से कम से कम 40 लोगों की मौत

भूकंप इतना शक्तिशाली था कि उसने अपने केंद्र से करीब 800 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित मैक्सिको सिटी में भी घरों और इमारतों को हिला दिया और लोग बाहर भागने लगे. भूकंप के झटके देश के बड़े हिस्से में महसूस हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget