एक्सप्लोरर

Brooklyn Bridge Accident: मैक्सिकन नेवी का जहाज ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया! मचा हड़कंप, कई घायल, वीडियो वायरल

ब्रुकलिन ब्रिज पर शनिवार रात मैक्सिकन नौसेना के प्रशिक्षण जहाज 'कुआउथेमोक' की टक्कर से अफरा-तफरी मच गई. हादसे में कई लोग घायल हुए और दो की हालत गंभीर है.

Brooklyn Bridge Accident: न्यूयॉर्क शहर में शनिवार रात (17 मई) एक गंभीर घटना उस समय हुई, जब मैक्सिकन नौसेना का लंबा नौकायन जहाज ‘ARM कुआउथेमोक’ ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया. इस टक्कर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. जहाज पर करीब 200 लोग सवार थे. टक्कर के बाद लोगों को पानी से बाहर निकालने के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है.

घटना रात 9 बजे से ठीक पहले की बताई जा रही है जब जहाज का 147-फुट ऊंचा मस्तूल पुल के डेक से जा टकराया. इसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो और फुटेज वायरल हो गए, जिसमें लोगों की घबराहट और भय साफ झलक रहा था.

जहाज पर मौजूद थे नौसेना के जवान और यात्री

घटना के बाद, कई घायलों को ब्रुकलिन नेवी यार्ड और फिर अस्पताल भेजा गया. दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. न्यूयॉर्क पोस्ट और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जहाज मैक्सिकन नौसेना का एक प्रशिक्षण पोत था, जिसे 1982 में स्पेन में बनाया गया था. इस पोत का नाम ‘कुआउथेमोक’ है, जो मैक्सिकन इतिहास में एक प्रसिद्ध योद्धा राजा का नाम है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जहाज ईस्ट रिवर में क्यों और किस मिशन के तहत यात्रा कर रहा था.

टक्कर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर कई चौंकाने वाले वीडियो और प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ब्रुकलिन ब्रिज को एक विशाल मैक्सिकन झंडे वाली नाव द्वारा लाइव धुआं उड़ाते हुए देखा.' एक अन्य ने इसे समुद्री डाकू जहाज द्वारा पुल को नष्ट करना बताया. इस घटना ने बाल्टीमोर पुल हादसे की यादें ताजा कर दीं, जहां मार्च 2024 में एक मालवाहक जहाज के टकराने से फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज पूरी तरह ढह गया था और 6 लोगों की मौत हो गई थी.

सवालों के घेरे में नौसेना की तैयारी और सुरक्षा उपाय 

इस हादसे ने एक बार फिर से नौसेना जहाजों की समुद्री सुरक्षा, नेविगेशन सिस्टम और नदी यातायात की योजना पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अधिकारियों ने अब तक यह नहीं बताया कि टक्कर का कारण क्या था – क्या यह मानवीय त्रुटि थी, तकनीकी खराबी या नेविगेशन में चूक? हालांकि राहत की बात यह है कि कोई जानमाल का भारी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन ब्रुकलिन ब्रिज जैसी ऐतिहासिक संरचना पर इस तरह का खतरा चिंताजनक है. न्यूयॉर्क प्रशासन ने पुल की स्थिति की जांच के आदेश दे दिए हैं और सुरक्षा इंतज़ामों की समीक्षा भी की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन ने चुराया 22 करोड़ अमेरिकी वोटर्स का डेटा', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
'चीन ने चुराया 22 करोड़ US वोटर्स का डेटा', ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget