एक्सप्लोरर

Japan: अब मीट लवर्स की बल्ले-बल्ले...'वेंडिंग' मशीन से मिलेगी व्हेल मीट, जानिए कैसे

Whale Meat Vending Machine: जापान में व्हेल मीट का क्रेज हुआ करता था लेकिन व्हेल विरोधी संगठन बनने के बाद मीट मार्केट से गायब हो गए. अब स्वचालन तकनीक से बिक्री को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. 

Japan: जापान (Japan) एक ऐसा देश है जो आए दिन नए-नए आविष्कार कर पूरी दुनिया को हैरान कर देता है. अब जापान में व्हेल मीट (Whale meat) खाने के शौकीन लोगों के लिए अलग प्रकार के आउटलेट खोले गए हैं. दरअसल, जापान के योकोहामा (Yokohama) शहर में एक व्हेलिंग ऑपरेटर ने अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए व्हेल मीट वेंडिंग मशीन लगाया है. जिसके जरिये मीट लवर्स आसानी से व्हेल मीट पा सकेंगे. गौरतलब है कि एक दौर में जापान में व्हेल मीट का क्रेज हुआ करता था लेकिन व्हेल विरोधी संगठन बनने के बाद मीट मार्केट से गायब हो गए. अब स्वचालन तकनीक के माध्यम से व्हेल मीट की बिक्री को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो योकोहामा में एक जापानी व्हेलिंग फर्म ने व्हेल साशिमी, व्हेल स्टेक और व्हेल बेकन की पेशकश करने वाली वेंडिंग मशीनें लॉन्च की हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे व्हेल मीट प्रेमी प्रभावित होंगे और आने वाले दिनों में फिर से व्हेल मीट का क्रेज जापान में देखने को मिलेगा. बता दें कि  लंबे वक्त से व्हेल मीट की बिक्री में गिरावट आई. 

लोगों को पसंद आ रहे आउटलेट 

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक़, फर्म के प्रवक्ता कोनोमू कुबो ने कहा है कि हाल ही में टोक्यो में आउटलेट स्थापित किए गए हैं, अगले महीने ओसाका के पश्चिमी शहर में चौथा खोलने की योजना है, और अगले पांच वर्षों में 100 स्थानों तक इसके बढ़ने की उम्मीद है. ये आउटलेट ग्राहकों को खासे पसंद आ रहे हैं और हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ये और लोगों को लुभाएंगे. 

लांचिंग के मौके पर कंपनी के प्रेसिडेंट हिदेकी टोकोरो ने कहा कि कई प्रमुख सुपरमार्केट हैं जो व्हेल का विरोध करने वाले संगठनों से डरते हैं. इसलिए वे व्हेल नहीं रखते हैं. इस वजह से जो व्हेल खाने के शौकीन लोग हैं उन्हें यह नहीं मिल पाते, इसलिए हम इस सोच के साथ स्टोर खोल रहे हैं जिससे हम एक ऐसी जगह उपलब्ध करा सकें जहां वे सभी आकर खा सकें.

 क्या होता है वेंडिंग मशीन

वेंडिंग मशीन को बिक्री मशीन भी कहा जाता है. जहां कस्टमर अपनी इच्छा के अनुसार सामान प्राप्त कर लेता है. यह बेहद ही आसान तरीका होता है इस वजह से यूजर्स इसे बेहद पसंद भी करते हैं. अब जापान में व्हेल मीट वेंडिंग मशीन के जरिये व्हेल मीट लवर्स को आसानी से यह मीट प्राप्त कर सकेंगे. 

ये भी पढ़ें: Pakistan: 'इमरान खान की वजह से देश में हो सकता है...' पाक के रक्षा मंत्री का PTI चीफ पर गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget