एक्सप्लोरर

अमेरिका 9/11 हमले की तस्वीर वाले व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत

तस्वीर खींचने वाली एसोसिएटेड प्रेस की फोटोग्राफर सुजैन प्लंकेट ने लिखा कि वह तस्वीर के दो अन्य लोगों के संपर्क में थीं लेकिन कूपर को वह नहीं जानती थीं.

डेलरे बीच(अमेरिका): अमेरिका में 11 सिंतबर 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले की एक तस्वीर में धुएं के गुबार और मलबे से बचकर भाग रहे व्यक्ति की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई. उसके परिवार ने इस बात की जानकारी दी. पाम बीच पोस्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क के रहने वाले इस इलेक्ट्रिकल इंजीनियर स्टीफन कूपर की 28 मार्च को डेलरे बीच के मेडिकल सेंटर में कोविड​​-19 के कारण मृत्यु हो गई थी. वह 78 साल के थे.

एक समाचार एजेंसी के एक फोटोग्राफर द्वारा हमले की ली गयी वह तस्वीर, दुनिया भर के अखबारों और पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई थी और इसे न्यूयॉर्क के 9/11 स्मारक संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है. कूपर की 27 वर्षीय बेटी जेसिका राशेस ने बताया, ''हर साल 11 सितंबर को वह पत्रिकाएं लेने जाते थे और लौटकर तस्वीर दिखाते थे. वह परिवार की पार्टी समारोहों में भी वह तस्वीर दिखाते थे.''

कूपर की लंबे समय तक दोस्त रही सुसैन गोल्ड का कहना है कि कूपर उस तस्वीर को अपने ‘पहचान पत्र’ की तरह रखता था. उन्होंने बताया कि कूपर ने तस्वीर की एक प्रति लेमिनेट करवा कर अपने बटुए में रखी थी. तस्वीर खींचने वाली एसोसिएटेड प्रेस की फोटोग्राफर सुजैन प्लंकेट ने लिखा कि वह तस्वीर के दो अन्य लोगों के संपर्क में थीं लेकिन कूपर को वह नहीं जानती थीं.

कूपर की मौत के बाद प्लंकेट ने लिखा, ''यह शर्मनाक है कि मैं मि. कूपर की पहचान से अनभिज्ञ थी.'' कूपर के 33 साल तक सहयोगी रहे जेनेट राशेस ने कहा, ''उन्हें पता भी नहीं था कि तस्वीर ली गयी है. अचानक उन्होंने एक दिन टाइम पत्रिका देखी. उन्होंने उसमें खुद को देखा और कहा 'ओ माई गॉड. यह मैं हूं.' वह आश्चर्यचकित थे, उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था.''

ये भी पढ़ें-

अमेरिका में एक दिन में आए सबसे ज्यादा 54 हजार नए कोरोना केस, स्वतंत्रता दिवस का जश्न हुआ फीका दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1.13 करोड़ के पार, अब तक पांच लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget