एक्सप्लोरर

मालदीव संसद के अध्यक्ष मोहम्मद नशीद धमाके में घायल, जांच में विदेशी एजेंसियों की मदद लेगी सरकार 

मालदीव में हुए एक जानलेवा हमले में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित पहले राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद घायल हो गए हैं. संसद के मौजूदा अध्यक्ष मोहम्मद नशीद का राजधानी के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

मालेः मालदीव में हुए एक धमाके ने सभी को हिला कर रख दिया है. इस धमाके में मालदीव के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित पहले राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद घायल हो गए हैं. वहीं धमाके के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है. दरअसल संसद के मौजूदा अध्यक्ष मोहम्मद नशीद गुरुवार को अपने घर के निकट हुए एक धमाके में घायल हो गए और राजधानी के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे नशीद

पुलिस की मीडिया इकाई ने लिखित संदेश में अधिक जानकारी नहीं दी लेकिन बताया कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही उसने लोगों से राजधानी माले में धमाके वाले क्षेत्र में जाने से परहेज करने का अनुरोध किया है. मालदीव के गृह मंत्री इमरान अब्दुल्ला ने स्थानीय टीवी चैनल को बताया को नशीद को जानलेवा चोट नहीं आई है और सरकार इस मामले की जांच में विदेशी एजेंसियों की मदद लेगी.

2008 में रह चुके राष्ट्रपति

तीस साल के एकतंत्र शासन के बाद पहली बार 53 वर्षीय नशीद लोकतांत्रिक रूप से राष्ट्रपति चुने गए थे. वह 2008 से 2012 तक मालदीव के राष्ट्रपति थे. इसके बाद हुए राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और जेल की सजा मिलने के बाद उन्हें 2018 तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

जिसके बाद उनकी पार्टी के साथी इब्राहिम सोलिह को 2018 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिली थी. नशीद को 2019 में संसद का अध्यक्ष चुना गया और वह देश के प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति बने रहे.

 

इसे भी पढ़ेंः
तथागत रॉय ने कहा- बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे दिल्ली बुलाया, चुनाव परिणाम के बाद इन नेताओं पर उठाए थे सवाल

 

बंगाल में केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन के काफिले पर हमले के मामले में एक्शन, 8 गिफ्तार; 3 पुलिसकर्मी भी निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget