एक्सप्लोरर

Malaysia Airlines: ऑस्ट्रेलिया से मलेशिया जा रही थी फ्लाइट, तभी शख्स ने दी विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Bomb Threat In Flight: ऑस्ट्रेलिया से मलेशिया जाने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. जिसके बाद पुलिस ने फ्लाइट में धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया.

Malaysia Airlines: ऑस्ट्रेलिया से मलेशिया जाने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि बम से उड़ाने की धमकी के बाद ऑस्ट्रेलिया से मलेशिया जाने वाली फ्लाइट को वापस सिडनी लौटना पड़ा.

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने एक बयान में कहा कि विमान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है. हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई है, जो कैनबरा निवासी है.

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार (14 अगस्त) की है, जब मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH122 धमकी के बाद सिडनी हवाई अड्डे लौट आई. जिसके बाद धमकी देने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस का आरोप है कि आरिफ अचानक विध्वंसक हो गया और उसने विमान में विस्फोटक होने का दावा किया था.

बत्तीस घरेलू उड़ानें रद्द

सिडनी हवाई अड्डे ने इस घटना को लेकर कहा कि इसके कारण बत्तीस घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं और अन्य घरेलू उड़ानों में 90 मिनट तक की देरी हुई. कोई अंतरराष्ट्रीय उड़ान रद्द नहीं हुई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर एक विमान को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने और केबिन क्रू के सुरक्षा निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप लगा है. ऐसे में हिरासत में लिए गए व्यक्ति को लगभग 10 साल की जेल और 15,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (US$7,300) से अधिक का जुर्माना हो सकता है.

अचानक फ्लाइट में प्रार्थना करने लगा था धमकी देने वाला शख्स

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार,199 यात्रियों और 12 चालक दल के साथ विमान सोमवार दोपहर को कुआलालंपुर के लिए सिडनी से रवाना हुआ था. विमान में सवार एक यात्री ने बताया कि इसी दौरान आरिफ जोर-जोर से प्रार्थना करने लगा. यात्री ने आगे कहा कि 'उस समय, हमने सोचा कि वह सभी के लिए प्रार्थना कर रहा है लेकिन उड़ान के आधे घंटे बाद आरिफ लोगों के साथ बदतमीजी करने लगा. साथ ही उसने धमकी देना शुरू किया कि उसके बैकपैक में विस्फोटक हैं.' ऐसे में पायलट ने सुरक्षा कारणों से सिडनी लौटने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें: Donald Trump: 'मेरे चुनावी अभियान के बीच खलल पैदा करने का प्रयास', अपने नए आपराधिक केस पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, यूएई गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, यूएई गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
'90 फीसदी खत्म...', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई को लेकर किया चौंकाने वाला दावा, ईरान को झटका!
'90 फीसदी खत्म...', ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई को लेकर किया चौंकाने वाला दावा, ईरान को झटका!
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget