एक्सप्लोरर

Malala Yousafzai Tweet: 'मैं टूट गई हूं.....पाकिस्तान के पेशावर बम धमाके पर बोली नोबेल शांति विजेता मलाला यूसुफजई

Malala Yousafzai: पाकिस्तान में हुए आत्मघाती बम धमाके को लेकर नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने शोक व्यक्त किया है. इसके अलावा पाकिस्तान के पीएम और राष्ट्रपति ने भी हमले की कड़ी निंदा की.

Malala Yousafzai Over Pakistan: लड़कियों की पढ़ाई के लिए आवाज उठाने वाली मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai) ने सोमवार (30 जनवरी) को पाकिस्तान (Pakistan) के पेशावर (Peshawar) के मस्जिद में हुए आत्मघाती बम धमाके को लेकर संवेदना व्यक्त की है. इस बम धमाके में 46 लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मलाला ने ट्वीट किया," पेशावर पुलिस लाइन में एक मस्जिद पर हुए हमले में इतने सारे लोगों की जान जाने या घायल होने से मैं टूट गई और हतप्रभ हूं. मैं सरकार और सुरक्षा बलों से सभी रूपों में आतंकवाद से लड़ने और प्रत्येक नागरिक की रक्षा करने का आग्रह करता हूं. मेरी प्रार्थना पीड़ित परिवारों के साथ है."

मलाला सिर्फ 15 साल की थी जब 2012 में लड़कियों की शिक्षा के लिए उनके अभियान को लेकर पाकिस्तानी तालिबान ने उनके सिर में गोली मार दी थी. उसे ब्रिटेन ले जाया गया जहां उनका बेहतर इलाज किया गया. वह एक ग्लोबल शिक्षा अधिवक्ता बन गई और अपनी कोशिशों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार पा चुकी हैं.

पाकिस्तानी तालिबान कमांडर ली जिम्मेदारी
पेशावर विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है, जबकि 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं. पेशावर में एक पाकिस्तानी पुलिस मुख्यालय के अंदर एक मस्जिद में हुए विस्फोट में मरने वालों में अधिकांश पुलिसकर्मी शामिल थे. धमाका उस समय हुआ जब लोग दोपहर की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद में जमा हुए थे. एक पाकिस्तानी तालिबान कमांडर सरबकाफ मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है.

पाकिस्तान के पीएम और राष्ट्रपति ने निंदा की
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने आतंकी हमलों की निंदा की है और अधिकारियों को पीड़ितों के लिए सर्वोत्तम संभव उपचार सुनिश्चित करने का आदेश दिया है. पूर्व पीएम इमरान खान ने भी इस जघन्य कृत्य की निंदा की. उन्होंने ट्वीट किया, "पीड़ित परिवारों के साथ मेरी प्रार्थना और संवेदनाएं हैं. यह जरूरी है कि हम अपनी खुफिया जानकारी में सुधार करें और आतंकवाद के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए अपने पुलिस बलों को उचित रूप से तैयार करें."

ये भी पढ़ें:Mike Pompeo: माइक पोम्पिओ ने कहा- चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 'बेदर्द' जबकि पुतिन हंसमुख हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget