एक्सप्लोरर

Mahatma Gandhi Statue: कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने अब महात्मा गांधी की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, भारतीयों का विरोध तेज

Mahatma Gandhi Statue: खालिस्तान समर्थकों ने अब कनाडा में उत्‍पात मचाया है. यहां ओंटारियो शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को निशाना बनाया गया है.

Pro-Khalistan Grafitti in Canada: अमेरिका, ब्रिटेन-कनाडा जैसे पश्‍चिमी देशों में खालिस्‍तान समर्थकों की नापाक-हरकतें बढ़ती जा रही हैं. खबर आई है कि अब कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने एक महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है. उन्‍होंने वहां खालिस्तानी भित्तिचित्र छाप दिए. एक वीडियो सामने आने के बाद भारतीय समुदाय ने घटना के विरोध में वहां प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

हिंदुस्‍तान टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक, खालिस्‍तान समर्थकों ने ओंटारियो प्रांत के हैमिल्टन शहर में सिटी हॉल के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया. रिपोर्ट के मुताबिक, हैमिल्टन पुलिस ने घटना की पुष्टि की कि उन्हें गुरुवार दोपहर इस संबंध में शिकायत मिली है. बताया जा रहा है कि यहां पर छह फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा 2012 में स्‍थापित की गई थी. जिससे गुरुवार तड़के छेड़छाड़ की गई, वहां खालिस्‍तानी नारा उकेर दिया गया. इसका पता चलते ही भारतीय समुदाय प्रदर्शन करने लगा है. आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है.

कनाडा में पहले भी तोड़ी गई राष्‍ट्रपति की प्रतिमा
इससे पहले पिछले साल भी कनाडा में महात्मा गांधी की प्रतिमा को निशाना बनाया गया था. वो घटना कनाडा के रिचमंड हिल में अंजाम दी गई थी, जब जुलाई 2022 में मोहनदास करमचंद गांधी की प्रतिमा को खंडित कर अभद्रता की गई थी.
वहीं, अब गुरुवार तड़के ओंटारियो प्रांत के हैमिल्टन शहर में सिटी हॉल के पास एक बार फिर महात्मा गांधी की प्रतिमा को खालिस्‍तानियों ने निशाना बनाया है. बताया जा रहा है कि यहां पर तोड़फोड़ का पता सुबह लोगों को चला. कुछ ही देर बाद शहर के अधिकारियों ने मूर्ति और भित्तिचित्र को साफ करना शुरू किया.

ग्रेटर टोरंटो में हिंदू मंदिर को बनाया था निशाना
फरवरी में, ग्रेटर टोरंटो एरिया (GTA) में एक हिंदू मंदिर को भी निशाना बनाया गया था, जिसकी पिछली दीवार पर भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र पेंट कर दिया गया था. आठ महीने की अवधि के भीतर इस तरह की यह चौथी घटना थी. मिसिसॉगा शहर स्थित श्री राम मंदिर केा खालिस्तान समर्थकों ने अपव‍ित्र करने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें:

Khalistan Protest: 'सिक्योरिटी का करेंगे रिव्यू, ये बर्दाश्त नहीं', खालिस्तान समर्थकों की भारतीय उच्चायोग पर हमले के बाद बोले यूके के विदेश सचिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget