एक्सप्लोरर

अमेरिकी बाजार में भारतीय गायों के गोबर की धूम, हॉट केक की तरह है मांग

ऑनलाइन की दुनिया में अब गाय के गोबर से बने 'केक' की बिक्री हो रही है. विदेशों में लोग इसे बड़े चाव से खरीद रहे हैं.

एक क्लिक के साथ इंटरनेट पर आपकी जरूरत का हर सामान हाजिर है. इस कड़ी में गोबर से बनने वाले ‘काऊ डंग केक’ का नाम जुड़ गया है. जी हां, गाय के गोबर से बने ‘केक’ की अब ऑनलाइन बिक्री हो रही है. भारत में तो खैर पहले से इसका ऑनलाइन बाजार है. लेकिन अब इसको अमेरिका में भी बेचा जा रहा है. इसकी शुरुआत इस तरह हुई कि एक पत्रकार ने न्यू जर्सी के एक स्टोर के बारे में पोस्ट किया जो ‘केक’ को 2.99 डॉलर में बेचता है. पोस्ट के वायरल होते ही लोगों ने अपनी अपनी रुचि दिखानी शुरू कर दी.

'केक' खाने के लिए नहीं बल्कि धार्मिक गतिविधियों के लिए

ऑनलाइन दुकानों पर हल्दी दूध, देसी नारियल की बिक्री के बाद ‘केक’ के बारे में लोग जानना चाह रहे हैं. 10 ‘केक’ को खूबसूरत कवर में पैक किया गया है. और इसकी कीमत भारतीय रूपये में 215 रखी गयी है. ये रकम फिल्कपार्ट और अमेजन की लिस्ट के हिसाब से बहुत सस्ती है. ‘केक’ के कवर पर ‘प्रोडक्ट ऑफ इंडिया’ बताया गया है. साथ ही कवर पर चेतावनी दी गई है, ये खाने के लिए नहीं है बल्कि धार्मिक गतिविधियों के लिए है.

‘केक’ को ‘प्रोडक्ट ऑफ इंडिया’ बताने के पीछे बाजार की रणनीति है. विदेश में रहनेवाले भारतीय विदेशी गायों पर विश्वास नहीं करेंगे. हां, उन्हें ये बताया जाए कि ‘केक’ देसी गाय से बना है तो विदेश में बसे भारतीय बहुत आस्था के साथ उत्पाद खरीदेंगे.

अब आप ये मत समझ लीजिएगा कि ये साधारण केक हैं जिसको काटकर आप बर्थडे के मौके पर विश करते हैं. दरअसल ये गाय के गोबर से बने गोइठे हैं. इसके रहस्य के पीछे हिंदुओं का गाय को पवित्र मानने का विश्वास है. तो अब आप समझ गये होंगे इन दिनों ‘केक’ पर ‘मेड इन इंडिया’ का टैग विदेशों में बहुत क्यों लोकप्रिय हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget