एक्सप्लोरर

Lufthansa Flight: इस्तांबुल हवाई अड्डे पर 40 घंटे तक फंसे रहे 300 यात्री, फूटा लोगों का गुस्सा

Lufthansa Airlines: ग्रेमी विजेता रिकी केज भी लुफ्थांसा के इस एलएच 754 विमान में सवार थे. उन्होंने एयरलाइंस कहा कि वह विश्वास नहीं कर सकते कि लुफ्थांसा भारतीय यात्रियों को कैसे हल्के में लेता है.

Frankfurt Bengaluru Lufthansa Flight: जर्मनी के फ्रैंकफर्ट (Frankfurt) से बेंगलुरु (Bangaluru) के लिए लुफ्थांसा एयरलाइंस (Lufthansa Airlines) की फ्लाइट ने मंगलवार (18 अक्टूबर) को उड़ान भरी थी, लेकिन मेडिकल इमरजेंसी के कारण फ्लाइट को डायवर्ट कर तुर्की ले जाया गया था. इस वजह से विमान में सवार यात्री भी पिछले 40 घंटे से तुर्की के इस्तांबुल में फंसे रहे. यात्री और उनके परिवार वालों ने सोशल मीडिया के जरिए एयलाइंस पर हालात से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाया है. वहीं, दूसरी तरफ विमान कंपनी का कहना है कि वह अपने यात्रियों की असुविधाओं को कम करने के लिए सबकुछ कर रही है.

ग्रेमी विजेता रिकी केज भी लुफ्थांसा के इस एलएच 754 विमान में सवार थे. उन्होंने ट्विटर पर एयरलाइंस में होने वाली समस्याओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा, "विश्वास नहीं कर सकता कि लुफ्थांसा भारतीय यात्रियों को कैसे हल्के में लेता है. उन्होंने कहा कि मेरी फ्रेंकफर्ट-ब्लोर फ्लाइट कल शाम 7 बजे इस्तांबुल में मेडिकल इमरजेंसी के लिए उतरी. 17 घंटे बाद कोई होटल नहीं, कोई कर्मचारी नहीं, कोई स्पष्टीकरण नहीं, 300 यात्री फंसे, कोई जानकारी नहीं."

रिकी केज ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि 27 घंटे - अभी भी इस्तांबुल हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं. लुफ्थांसा एयरलाइन स्पष्ट रूप से अस्तित्व के संकट से पीड़ित है. उन्होंने कहा, कोई होटल नहीं, कोई लाउंज नहीं, सामान की कोई सुविधा नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ यह खराब व्यवहार इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि वे भारतीय हैं. रिकी केज के अलावा विमान के दूसरे यात्रियों ने भी सोशल मीडिया पर एयरलाइन कंपनी के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि 32 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है अभी भी इस्तांबुल में फंसे हुए हैं. पहले से ही 4 बार ईएसटी बदल चुका है. अब कोई ऊर्जा नहीं बची है. यहां और घर में परिवार चिंतित और निराश हैं. 

लुफ्थांसा एयरलाइंस ने दी सफाई

विमान यात्रियों की शिकायतों पर लुफ्थांसा एयरलाइंस ने सफाई देते हुए कहा कि फ्रैंकफर्ट से बैंगलोर के लिए लुफ्थांसा की उड़ान LH754 18 अक्टूबर को बोर्ड पर एक मेडिकल एमरजेंसी के कारण इस्तांबुल के लिए डायवर्ट करना पडा. सुरक्षा कारणों से उड़ान से पहले मेडिकल इमरजेंसी के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर को रिप्लेस किया जाना है. लुफ्थांसा की ओर से कहा गया कि दुर्भाग्य से, इसमें मूल रूप से अपेक्षा से अधिक समय लगता है. इस्तांबुल से बैंगलोर के लिए उड़ान की निरंतरता अब स्थानीय समयानुसार गुरुवार रात 8 बजे निर्धारित है. लुफ्थांसा को परिस्थितियों पर गहरा अफसोस है और अपने यात्रियों की असुविधाओं को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. 

इसे भी पढ़ेंः-

कौन है वो 'ब्रिज मैन' जिसने शी जिनपिंग के खिलाफ पोस्‍टर लगाकर लिखा- नॉट माय प्रेजीडेंट

पाकिस्‍तान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार- भारत को कोई नहीं कर सकता नजरअंदाज, हर बड़ी टीम वर्ल्‍ड कप खेलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का किया सफल परीक्षण
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का सफल परीक्षण
‘जहां मेरे माता-पिता दफन और जहां बहा उनका खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
‘जहां मेरे माता-पिता का बहा खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget