एक्सप्लोरर

लाहौर: पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाकर फिदायीन हमला, छह लोगों की मौत

लाहौर: लाहौर में जनगणना दल की सुरक्षा में तैनात पाकिस्तानी जवानों को निशाना बनाकर किए गए हमले में छह लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य लोग घायल हो गए. मरने वालों में पाकिस्तान के चार जवान भी शामिल हैं. इस हमले को एक युवा आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया.

घायलों को अस्पताल भेजा गया

यह धमाका पंजाब प्रांत की प्रांतीय राजधानी लाहौर में छावनी इलाके के नजदीक हुआ. पंजाब प्रांत की सरकार के प्रवक्ता मलिक मोहम्मद खान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘मारे गए छह लोगों में सेना के चार जवान शामिल हैं. धमाके में लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं जिन्हें कम्बाइंड मिल्रिटी हॉस्पिटल और लाहौर स्थित जनरल हॉस्पिटल में भेजा गया है.’’

किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

घटनास्थल से मिली टीवी फुटेज और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धमाके में दो वैन और एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गए. अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

इलाके की घेराबंदी की गई

मलिक मोहम्मद खान ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और कानून प्रवर्तन एजेंसियां सबूत जुटाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. यह धमाका तब हुआ जब सेना के जवानों की सुरक्षा में एक दल जनगणना के आंकड़े जुटा रहा था. पाकिस्तान में बीते 19 साल में यह पहली जनगणना हो रही है. इसकी शुरूआत मार्च महीने में हुई थी.

लाहौर में सुरबा बलों को हाई अलर्ट जारी

लाहौर में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. लाहौर पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि युवा आत्मघाती हमलावर सेना के वाहन के नजदीक पैदल ही आया था और उसके बाद उसने खुद को उड़ा लिया. सूत्र ने कहा, ‘‘आत्मघाती हमलावर का धड़ से अलग हो चुका सिर मिला है. ऐसा लगता है कि हमले में आठ से दस किलो विस्फोटकों का इस्तेमाल हुआ था.’’

मौके पर मौजूद तैमुर शाहिद ने बताया कि वह घटनास्थल के नजदीक एक दुकान पर सामान लेने जा रहा था तभी उसने कुछ मीटर की दूरी पर तेज धमाके की आवाज सुनी. तैमुर ने कहा, ‘‘मैं घटनास्थल पर पहुंचा, वहां देखा कि कुछ सैनिक खून में लथपथ पड़े हैं. स्थानीय लोग उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर गए. बाद में घटनास्थल पर बचाव दल और सेना के अधिकारी पहुंच गए जिन्होंने इलाके की घेराबंदी कर दी.’’

हमले में वायुसेना का अधिकारी भी मारा गया

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री इमरान नजीर ने कहा कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है. विस्फोट के समय पाकिस्तान की वायुसेना का एक अधिकारी अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से गुजर रहा था. चार मृतक जवानों में वह भी शामिल है.

'ऐसे कायराना हमलों से डराया नहीं जा सकता'

लाहौर कॉर्प्स कमांडर सादिक अली ने कहा कि ऐसे कायराना हमलों से लोगों को डराया नहीं जा सकेगा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी. कानून मंत्री राणा सानाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद तब तक खत्म नहीं होगा जब तक कि अफगानिस्तान में जमातउल अहरार और अन्य आतंकी संगठनों के आतंकी शिविरों का सफाया नहीं हो जाता.

बीते 23 फरवरी को भी पाकिस्तान में हुआ था धमाका

लाहौर में बीते 23 फरवरी को भी विस्फोट हुआ था जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी और 30 लोग घायल हो गए थे. इसी महीने पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाकर किए गए हमले में 13 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें से छह पुलिसकर्मी थे. इस हमले की जिम्मेदारी जमातउल अहरार ने ली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget