एक्सप्लोरर

एच-1बी वीज़ा नहीं तो एल1, ईबी5 वीज़ा भी है विकल्प: विशेषज्ञ

नई दिल्ली: साल 2018 के लिए अमेरिका में एच-1बी वीज़ा की सीमा निर्धारित कर दी गई है, लेकिन इमिग्रेशन विशेषज्ञों का कहना है कि एच1बी वीज़ा के लिए आवेदन करने वालों के लिए एल1 और ईबी5 वीज़ा जैसे अन्य विकल्प भी मौजूद हैं. अमेरिकी सिटीजन एंड इमिग्रेशन सर्विसिस (यूएससीआईएस) के मुताबिक, दुनियाभर के अमेरिकी दूतावासों ने फाइनैंशियल ईयर 2018 के लिए तीन अप्रैल से एच-1बी वीज़ा आवेदकों को स्वीकार करना शुरू कर दिया है. इस दौरान यूएससीआईएस को 199,000 एच-1बी वीज़ा आवेदन मिले हैं. यूएससीआईएस ने 11 अप्रैल को 65,000 सामान्य श्रेणी के लिए एडवांस्ड यूएस डिग्री के लिए 20,000 आवेदकों के चुनाव के लिए कंप्यूटर जनित लॉटरी का इस्तेमाल किया. डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीज़ा प्रणाली को सख्त कर दिया. यूएससीआईएस ने 31 मार्च को साफ किया था कि एच-1बी वीज़ा के तहत योग्य कंप्यूटर प्रोग्रामर को यह सिद्ध करने की जरूरत है कि उनका बिज़ेनस स्पेशल है. इसके लिए सिर्फ कंप्यूटर डिग्री पर्याप्त नहीं होगा. डेमोक्रेट लोफग्रेन ने अमेरिकी संसद में एक निजी सदस्य बिल भी पेश किया था, जिसके तहत एच1-बी वीज़ाधारक के लिए अधिकतम वेतन मौजूदा 60,000 डॉलर से बढ़ाकर 130,000 डॉलर करने का प्रस्ताव है. डेविस एंड एसोसिएट्स एलएलसी के ग्लोबल चेयरमैन मार्क डेविस ने बताया कि अगर यह बिल पास हो गया तो इससे आईटी कंपनियों को सबसे ज़्यादा फायदा होगा और उनके ग्राहकों को काम के लिए सबसे ज़्यादा भुगतान करना होगा. डेवियस एंड एसोसिएट्स के भारत और दक्षिणपूर्व एशिया क्षेत्र के अध्यक्ष अभिनव लोहिया के मुताबिक, भारतीय कंपनियों को अमेरिकी प्रतिभाओं की खोज करनी होगी या फिर अपने कामगारों को अमेरिका भेजने के लिए एल1बी और एल1 वीज़ा जैसे विकल्पों की खोज करनी होगी. एल1 वीज़ा एक विदेशी कामगार को अमेरिका में मैनेजमेंट, एक्जिक्यूटिव या स्पेशलिस्ट कैटगरी में अस्थाई तौर पर ट्रांसफर करता है. लोहिया ने बताया कि एल1 वीज़ा से बहुत सारी अमेरिकी कंपनियों को स्थानीय कंपनी के साथ काम करने में मदद मिल सकती है. लोहिया के मुताबिक, एच-1बी और एल1 वीज़ा कर्मचारियों के लिए है. यदि आपके पास पर्याप्त पैसा है तो आप ईबी5 वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदक को ईबी5 वीज़ा के लिए लक्षित रोजगार क्षेत्र (टीईए) में 500,000 डॉलर और गैर टीईए क्षेत्र में 1,00,000 डॉलर का निवेश करने की जरूरत है. हाल के दिनों में ईबी5 वीज़ा के लिए आवेदन करने वाले भारतीय आवेदकों की संख्या में तेज इजाफा हुआ है. लोहिया इसके लिए कई कारण बताते हैं, जिसमें एक तथ्य यह है कि अमेरिका में कारोबार के विस्तार के लिए अधिक अवसर हैं. डेवियस के मुताबिक, ईबी5 आवेदकों के लिए पूंजी होना बहुत आवश्यक है और अमेरिका में स्नातक की पढ़ाई के बाद रोजगार करने के इच्छुक छात्रों के लिए यह एकमात्र विकल्प भी है. लोहिया ने कहा कि ईबी5 और एल1 ए वीज़ा से अमेरिका में स्थाई तौर पर रहा जा सकता है और जल्द ही अमेरिकी नागरिकता भी मिल सकती है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israel-Iran War Live: ईरान के खिलाफ एकजुट होंगे इस्लामिक देश! आज शाम सऊदी अरब में गल्फ कंट्रीज की बड़ी बैठक, अहम क्यों?
LIVE: ईरान के खिलाफ एकजुट होंगे इस्लामिक देश! आज शाम सऊदी अरब में गल्फ कंट्रीज की बैठक
कौन थे अली लारीजानी? जिन्हें ईरान ने बताया शहीद, मौत से एक हफ्ते पहले डोनाल्ड ट्रंप को दी थी बड़ी धमकी
कौन थे अली लारीजानी? जिन्हें ईरान ने बताया शहीद, मौत से एक हफ्ते पहले ट्रंप को दी थी बड़ी धमकी
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
Ahilyanagar News: स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
अहिल्यानगर में स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
पाकिस्तान पर भड़का अफगानिस्तानी क्रिकेट प्लेयर, काबुल हमले के बाद भारत से कर दी ये बड़ी अपील
पाकिस्तान पर भड़का अफगानिस्तानी क्रिकेट प्लेयर, काबुल हमले के बाद भारत से कर दी ये बड़ी अपील
The Kerala BO Day 19:  'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार किया बड़ा कमाल, कलेक्शन 50 करोड़ के हुआ पार, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार को भी धुआंधार किया कलेक्शन, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
Iran-US War: होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
Video: “मुंबई लोकल बनी डांस फ्लोर!
“मुंबई लोकल बनी डांस फ्लोर!" विदेशी लड़के ने पंजाबी गाने पर पूरी बोगी को नचाया, वीडियो वायरल
भारत में रोजाना कितनी LPG का होता है इस्तेमाल? किचन पर संकट के बादल के बीच जानें जवाब
भारत में रोजाना कितनी LPG का होता है इस्तेमाल? किचन पर संकट के बादल के बीच जानें जवाब
Embed widget