एक्सप्लोरर

पाक विदेश मंत्री सज्जाद हुसैन का बड़ा बयान: कुलभूषण जाधव के खिलाफ हैं ठोस सबूत

पाकिस्तान का कहना है कि उसके सुरक्षा बलों ने जाधव को बलूचिस्तान प्रांत से मार्च 2016 में तब गिरफ्तार किया था जब वह कथित रूप से ईरान से देश में घुसे थे.

नईदिल्ली: पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने आज कहा कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के खिलाफ पाकिस्तान के पास ‘‘ठोस सबूत’’ हैं और उसे अंतरराष्ट्रीय अदालत में उसके खिलाफ मामले में जीतने की उम्मीद है. बता दें कि 47 वर्षीय जाधव को पाकिस्तान के एक आर्मी कोर्ट ने जासूसी के आरोप में अप्रैल 2017 में मौत की सजा सुनायी थी. भारत ने उसी साल मई में उस फैसले के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अदालत का दरवाजा खटखटाया था. अंतरराष्ट्रीय अदालत ने भारत की अपील पर जाधव की फांसी पर रोक लगा दी थी. भारत और पाकिस्तान ने अपनी विस्तृत अर्जियां और जवाब अंतरराष्ट्रीय अदालत में पेश कर दिये हैं. कुरैशी ने दक्षिणी पंजाब स्थित अपने गृह शहर मुल्तान में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे पास जाधव के खिलाफ ठोस सबूत हैं और उम्मीद है कि हम अंतरराष्ट्रीय अदालत में मामले में जीत दर्ज करेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय अदालत के सामने अपना मामला प्रभावी ढंग से रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे.’’ कल जियो टीवी ने सूत्रों के हवाले से कहा था कि अंतरराष्ट्रीय अदालत अगले वर्ष फरवरी में एक सप्ताह तक रोजाना सुनवाई करेगी. पाकिस्तान का कहना है कि उसके सुरक्षा बलों ने जाधव को बलूचिस्तान प्रांत से मार्च 2016 में तब गिरफ्तार किया था जब वह कथित रूप से ईरान से देश में घुसे थे. पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय अदालत में कहा है कि जाधव कोई सामान्य व्यक्ति नहीं है बल्कि वह जासूसी और तोड़फोड़ के इरादे से देश में घुसा था. दूसरी ओर भारत ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि जाधव का अपहरण ईरान से किया गया था जहां वह नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने व्यापार के सिलसिले में रह रहे थे लेकिन उनका सरकार से कोई सम्पर्क नहीं था. कश्मीर के मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहते हैं: पाकिस्तान कुरैशी ने भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत पर कहा कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से भारत से बातचीत के जरिये सुलझाना चाहता है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि पाकिस्तान की बातचीत की पेशकश पर भारत जवाब देगा. कुरैशी ने विश्वास जताया कि पाकिस्तान उन चुनौतियों से बाहर निकल आएगा जिनका सामना वह कर रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वें ‘‘कड़वे निर्णय किये जाने’’ पर भी पाकिस्तान तहरीके इंसाफ पार्टी की सरकार का समर्थन करना जारी रखें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले 100 दिनों में पीटीआई अपने घोषणापत्र के आधार पर एक स्पष्ट रास्ता तय करेगी जिस पर सरकार चलेगी. साथ ही ‘‘पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री इमरान खान ने कुछ प्रमुख निर्णय किये हैं. उन्होंने निर्देश दिए और आपको देखना चाहिए कि लोग उन निर्देशों से कितने खुश हैं.’’ ये भी पढ़ें- वॉशिंगटन ने हमला किया तो अमेरिका और इजरायल बनेंगे निशाना: ईरान पेरिस के पास एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर मां और बहन की हत्या की, IS ने ली जिम्मेदारी फिर से लौट आया फायर चैलेंज, स्वीकार करने वालों को पहुंचाना पड़ा अस्पताल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget