एक्सप्लोरर

यूक्रेन संग जंग पर आया रूस का बड़ा बयान, कहा - 'अमेरिकी सैनिक नहीं दे सकते सुरक्षा'

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच रूस ने सुरक्षा गारंटी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिकी सैनिक यूक्रेन की सुरक्षा नहीं कर पाएंगे.

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अभी तक थम नहीं सका है. विश्व के कई बड़े नेताओं ने युद्ध रोकने का प्रयास किया, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दखल दिया, लेकिन बात नहीं बनी. इस बीच रूस की तरफ से बड़ा बयान आया है. उसने कहना है कि पश्चिमी देश यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने में सक्षम नहीं है. क्रेमलिन ने इसको लेकर शुक्रवार (5 सितंबर) को बयान जारी किया.

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक क्रेमलिन ने कहा है कि पश्चिमी देश यूक्रेन को किसी भी तरह की सुरक्षा गारंटी देने में सक्षम नहीं हैं. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रूसी मीडिया से बात करते हुए कहा, ''क्या विदेशी, खासकर यूरोपीय और अमेरिकी सैन्य टुकड़ियां यूक्रेन को सुरक्षा और गारंटी दे सकती हैं? बिल्कुल नहीं, वे नहीं दे सकते.''

यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिमी देश रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सुरक्षा और कूटनीतिक प्रयासों की बात कर रहे हैं, जबकि रूस लगातार यह दावा करता रहा है कि नाटो का विस्तार और पश्चिमी हस्तक्षेप ही इस संघर्ष की जड़ है.

रूस और यूक्रेन के बीच नहीं थम रहा युद्ध

यूक्रेन और रूस के बीच लंबे वक्त से युद्ध चल रहा है. इस रोकने के काफी प्रयास हुए. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की के साथ मीटिंग भी की थी, लेकिन बात नहीं बनी. यूक्रेन को युद्ध की वजह से भारी नुकसान हुआ है. उसके सैकड़ों लोग भी मारे गए हैं. यूक्रेन ने भी रूस को कई बार जवाब दिया है. उसने मिसाइल और ड्रोन से अटैक किया था.

सुरक्षा गारंटी पर क्या बोले फ्रांस के राष्ट्रपति

इस बीच दुनिया के 26 देश यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने के लिए तैयार हैं. वे अपनी सेना भेजने की पेशकश कर चुके हैं. 'फ्रांस 24' के मुताबिक फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, ''आज 26 देशों ने यूक्रेन का साथ देने की बात कही है. यह पहली बार है जब यूक्रेन के लिए ठोस कदम उठाया जा रहा है. सैनिकों की तैनाती किसी भी तरह के आक्रमण को रोकने के लिए होगी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget