एक्सप्लोरर

असांजे मामला: पामेला पर 'बेहूदा' टिप्पणी कर घिरे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की काफी आलोचना हो रही है. मॉरिसन की आलोचना उस टिप्पणी पर हो रही है जो उन्होंने अदाकारा पामेला एंडरसन पर की है.

कैनबरा: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन अभिनेत्री पामेला एंडरसन के बारे में 'बेहूदा' टिप्पणी कर निशाने पर आ गए हैं. उनकी काफी आलोचना हो रही है. अभिनेत्री ने उनसे विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की मदद करने का आग्रह किया था. एंडरसन ने मॉरिसन से असांजे को ऑस्ट्रेलिया लाने का आग्रह किया था. उनके अनुरोध को ठुकराते हुए मॉरिसन ने कहा कि उनके बहुत से साथी हैं, "जिन्होंने मुझसे पूछा है कि क्या वो पामेला के साथ इस मुद्दे को हल करने के लिए मेरे विशेष दूत हो सकते हैं."

कई नेताओं ने अभिनेत्री का समर्थन करते हुए मॉरिसन की आलोचना की और कहा कि पुरुषों को अब महिलाओं के राजनीतिक तर्कों को खारिज करने के लिए उनकी कामुकता का इस्तेमाल करना और उन्हें बदनाम करना बंद कर देना चाहिए. बीबीसी के मुताबिक सरकार के एक मंत्री ने प्रधानमंत्री की टिप्पणी का बचाव करते हुए इसे हल्के-फुल्के अंदाज में दिया गया बयान बताया है. मॉरिसन ने अभी तक एंडरसन की आलोचना का जवाब नहीं दिया है.

ऑस्ट्रेलियाई नागरिक असांजे ने 2012 में इक्वाडोर के लंदन दूतावास में शरण लेने का दावा किया था ताकि यौन उत्पीड़न के आरोपों पर वो स्वीडन प्रत्यर्पित होने से बच सकें. वो मामाला अब वापस लिया जा चुका है. वो अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने के डर से दूतावास में ही शरण लिए हुए हैं. पिछले सप्ताह अमेरिकी मीडिया ने बताया कि अधिकारी उसके खिलाफ आरोप तैयार कर रहे हैं.

टीवी शो 'बेवॉच' में काम कर चुकीं एंडरसन, जो लंबे अरसे से असांजे का समर्थन करती आ रही हैं, उन्होंने नवंबर की शुरुआत में आस्ट्रेलियाई सरकार से असांजे की मदद करने का अनुरोध किया था. उन्होंने आस्ट्रेलिया के 60 मिनट्स कार्यक्रम में कहा था कि जूलियन असांजे को उनका पासपोर्ट वापस लौटा दिया जाए और उन्हें वापस ऑस्ट्रेलिया उनके घर ले जाया जाए और उन पर गर्व किया जाए.

बीबीसी के अनुसार, रेडियो कार्यक्रम के तुरंत बाद मॉरिसन का बयान आया जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी सरकार असांजे मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगी.

ये भी देखें

अमृतसर बम ब्लास्ट: आतंकवाद पर UPA बनाम NDA, देखिए ये स्पेशल रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget