एक्सप्लोरर

व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ऐसे मनाई दीवाली, देखें वीडियो

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी डॉक्टर जिल बाइडन ने व्हाइट हाउस में धूमधाम से दीवाली मनाई.

सोमवार को दीवाली का जश्न न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में देखा गया. व्हाइट हाउस में मनाई गई दीवाली खासी चर्चा में रही. व्हाइट हाउस में अब तक की सबसे बड़ी दिवाली मनाई गई. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 200 लोगों के साथ दीवाली के त्यौहार को मनाया है और इस त्यौहार को अमेरिका का हिस्सा बनाने के लिए लोगों का धन्यवाद भी किया.

200 से अधिक मशहूर भारतीय-अमेरिकियों ने हिस्सा लिया

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी डॉक्टर जिल बाइडन ने व्हाइट हाउस में दीवाली मनाई. इस दौरान उनके साथ 200 से अधिक मशहूर भारतीय-अमेरिकी मौजूद रहे. यही कारण है कि यह दीवाली अब तक की सबसे बड़ी दिवाली समारोह बन गई. आपको यहां यह जानकारी दे दें कि व्हाइट हाउस में दीवाली मनाने की परंपरा काफी पुरानी है. दीवाली मनाने की शुरुआत जॉर्ज बुश प्रशासन के दौरान हुई थी, जो आज तक चली आ रही है.

कई कार्यक्रम हुए

व्हाइट हाउस में आयोजित दीवाली कार्यक्रम में कई सांस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन देखा गया. इस दौरान भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली. ईस्ट रूम में आयोजित दीवाली समारोह में सितारवादक ऋषभ शर्मा और नृत्य मंडली ‘द सा डांस कंपनी’ का प्रदर्शन की लोगों ने काफी तारीफ की. इतना ही नहीं साड़ी, लहंगा और शेरवानी जैसे पारंपरिक भारतीय परिधानों में सजे मेहमानों ने भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया.

दीवाली को अमेरिकी संस्कृति का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद 

दीवाली समारोह को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडन ने कहा कि वो उन सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने दीवाली को अमेरिकी संस्कृति का हिस्सा बनाया. उन्होंने कहा,'' हम आपकी मेजबानी करके खुद सम्मानित महसूस कर रहे हैं. व्हाइट हाउस में आयोजित होने वाले इस तरह का यह पहला दिवाली समारोह है.''

उन्होंने आगे कहा,'' हमारे पास आज पहले से कहीं अधिक एशियाई-अमेरिकी हैं. हम आपको दिवाली को अमेरिकी संस्कृति का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद देते हैं. दिवाली हमें याद दिलाती है कि हम में से हर एक के पास दुनिया में रोशनी लाने की ताकत है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget